महिलाओं ने संभाली जागरूकता की कमान
रिपोर्ट : शैलेश सिंह
पश्चिम सिंहभूम जिले के टोन्टो प्रखंड के नक्सल प्रभावित बुन्डु गांव में गुरुवार को जेएसएलपीएस (JSLPS) महिला समिति द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व महिला समिति की अध्यक्ष सुखमती पुरती ने किया।
“नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” का संदेश
अभियान के दौरान महिलाओं और पुरुषों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहकर अपने परिवार और समाज को बेहतर दिशा दें।
युवाओं को बचाने पर जोर
महिला समिति की सदस्यों ने कहा कि नशे की वजह से परिवार टूट रहे हैं और युवा गलत रास्ते पर जा रहे हैं। ऐसे में गांव स्तर पर जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है।
गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प
अभियान में शामिल महिलाओं ने गांव को नशामुक्त बनाने और लोगों को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट करने का संकल्प लिया।
कई ग्रामीण रहे मौजूद
इस मौके पर रानदाय पुरती, बुरसु अंगारिया, बेला पूर्ति, मुगी पुरती, दुगी पुरती, लक्ष्मी पुरती, लेम्बो अंगरिया समेत कई ग्रामीण महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।









