भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

बकरीद को लेकर किरीबुरू में शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

On: May 23, 2026 7:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

 

शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने दिया सौहार्द का संदेश

रिपोर्ट शैलेश सिंह

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर किरीबुरू थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किरीबुरू के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार किंडो ने की, जबकि थाना प्रभारी रोहित कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

“भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई”

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार किंडो ने साफ शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए हुए है।

“कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं”

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या शिकायत की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कानून को अपने हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

बकरीद पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया गया कि बकरीद के दिन पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार पेट्रोलिंग भी की जाएगी ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके

मुस्लिम समुदाय ने दिया सौहार्द का संदेश

मस्जिद कमिटी के अध्यक्ष आलम अंसारी ने कहा कि किरीबुरू के मुस्लिम समुदाय द्वारा हमेशा सामाजिक सौहार्द बनाए रखा जाता है। उन्होंने कहा कि यहां प्रतिबंधित मांस का उपयोग नहीं किया जाता ताकि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

स्वच्छता और पर्यावरण का भी रखा जाता है ध्यान

आलम अंसारी ने बताया कि अधिकांश लोग अपने घरों में ही बकरे की कुर्बानी देते हैं और उसके अवशेषों को जमीन में दबाकर स्वच्छता एवं पर्यावरण का विशेष ध्यान रखते हैं।

28 मई को सुबह होगी बकरीद की नमाज

उन्होंने जानकारी दी कि 28 मई को सुबह 8:30 बजे मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। प्रशासन और समाज के लोगों ने मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया।

कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद

बैठक में मुखिया लिपि मुंडा, प्रफ्फुलित ग्लोरिया टोपनो, उपमुखिया सुमन मुंडू, जीरेन सिंकु, बीर सिंह मुंडा, दीपक ठाकुर, शिव कुमार गुप्ता, शमीम सिद्धिकी, जाकिर हुसैन, शानी हेस्सा, नेहा हेंब्रम, जेमा करुआ, सुनीता सिंह, ऊषा गोप एवं नईम आलम सहित कई लोग मौजूद

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment