रिपोर्ट शैलेश सिंह
आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू, मेघाहातुबुरू, प्रॉस्पेक्टिंग एवं आदिवासी हो समाज युवा महासभा केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों द्वारा एसडीपीओ अजय केरकेट्टा को पारंपरिक आदिवासी पगड़ी पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई। वहीं नवपदस्थापित एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो का आदिवासी परंपरा के अनुसार पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि अजय केरकेट्टा ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र की जनता, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए बेहतर कार्य किया। उनके व्यवहार और कार्यशैली को लोग हमेशा याद रखेंगे। साथ ही नए एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो से भी क्षेत्र के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूती से आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई।

आदिवासी परंपरा के साथ हुआ सम्मान
समारोह में आदिवासी समाज की परंपरा और संस्कृति की झलक देखने को मिली। पगड़ी पहनाकर सम्मानित करने की परंपरा के माध्यम से समाज के लोगों ने दोनों अधिकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर आदिवासी कल्याण केन्द्र मेघाहातुबुरू के सचिव अमर सिंह सुंडी, सह कोषाध्यक्ष सेरगेया अंगारिया, बीरबल गुड़िया, भीमसेन मारला, आदिवासी कल्याण केन्द्र किरीबुरू के सह कोषाध्यक्ष बलभद्र बिरुली, प्रदीप चतर, आदिवासी कल्याण केन्द्र प्रॉस्पेक्टिंग के उपाध्यक्ष माधव चन्द्र कोड़ा एवं आदिवासी हो समाज युवा महासभा केंद्रीय समिति के संगठन सचिव गोपी लागुरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।












