भ्रष्टाचार नक्सल खदान अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम
---Advertisement---

गौड़ सेवा संघ की जिला कमिटी गठित, मेघनाथ खिलार बने अध्यक्ष

---Advertisement---

महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को शॉल देकर किया गया सम्मानित, गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

रिपोर्ट: शैलेश सिंह

गांधी जयंती एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गौड़ सेवा संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक विकास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

अतिथियों का अंगवस्त्र व पुष्पमाला से स्वागत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय महासचिव भास्कर महाकुर उपस्थित रहे। वहीं एस्टेयरिंग कमिटी के सदस्य मायाधार बेहेरा एवं गोविंद गौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा केंद्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

गौड़ समाज की एकजुटता पर जोर

मुख्य अतिथि भास्कर महाकुर सहित अन्य अतिथियों ने अपने संबोधन में गौड़ समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक विकास पर विचार रखे। वक्ताओं ने समाज के लोगों से आपसी एकजुटता बनाए रखने तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

महिलाओं को साड़ी, पुरुषों को शॉल देकर सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भास्कर महाकुर द्वारा समाज की महिलाओं को साड़ी तथा पुरुषों को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।

नई जिला कमिटी की घोषणा

कार्यक्रम में गौड़ सेवा संघ की जिला कमिटी का गठन भी किया गया। जिला कमिटी गठन का प्रस्ताव एस्टेयरिंग कमिटी के सदस्य मायाधार बेहेरा ने रखा, जिसका उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया। इसके बाद केंद्रीय महासचिव भास्कर महाकुर ने नई जिला कमिटी की घोषणा की।

नई कमिटी में मेघनाथ खिलार को जिला अध्यक्ष, महेश प्रधान एवं मनोज राउत को उपाध्यक्ष, जगदीश खिलार को कोषाध्यक्ष तथा जतिन बारीक एवं बिम्बधार बेहेरा को जिला सह सचिव बनाया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का पप्पु गौड़, विवेक गौड़, छबिंद्र गौड़, महेंद्र महाकुड़ एवं बरुन प्रधान ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

पप्पु गौड़ ने किया मंच संचालन

कार्यक्रम का मंच संचालन गौड़ सेवा संघ के प्रखंड अध्यक्ष पप्पु गौड़ ने किया। वहीं विवेक गौड़ ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष बेहरा, समाजसेवी नागू बेहरा, छबिंद्र गौड़, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष बारुन प्रधान, मानस बेहेरा, जोगेश्वर गोप, दीपू प्रधान, चिंतामणि, कैलाश गौड़, महेंद्र महाकुड़, जगन्नाथ पोलेई, हेरे, रानी, मीरा महाकुड़ समेत बड़ी संख्या में समाज के महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!