भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

---Advertisement---

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में दृष्टि कुमारी रही विजेता

On: August 19, 2025 2:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बच्चों ने जमकर की मस्ती, महिला समिति ने किया सम्मानित

गुवा संवाददाता।
गुवा क्लब में महिला समिति द्वारा संचालित म्यूजिक, डांस और कराटे क्लास के बच्चों को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में योगदान देने पर प्रोत्साहित किया गया। इसी कड़ी में बच्चों के मनोरंजन के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कराटे क्लास की दृष्टि कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, संगीत क्लास की मुस्कान कुमारी द्वितीय और दृष्टि ठक्कर तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चे पूरे उत्साह के साथ नाचते-गाते और खेलते नजर आए। माहौल उत्सव जैसा हो गया और बच्चों की हंसी-खुशी से कार्यक्रम जीवंत हो उठा।

महिला समिति अध्यक्ष डॉ. स्मिता भाकर ने बच्चों के बौद्धिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं।

इस अवसर पर संगीत शिक्षक योगेंद्रनाथ त्रिपाठी एवं तापस दास, डांस शिक्षक महेश दास एवं ऐंथोनी, तथा कराटे ट्रेनर लक्ष्मी कुमारी के योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों को मिष्ठान्न परोसा गया। मौके पर महिला समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment