भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

---Advertisement---

किरीबुरु आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा संपन्न

On: September 2, 2025 11:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---

आर्थिक पारदर्शिता और महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

रिपोर्ट : शैलेश सिंह
नोवामुण्डी प्रखंड अंतर्गत किरीबुरु आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा का आयोजन सोमवार को किरीबुरु क्लब परिसर में किया गया। इस अवसर पर स्थानीय प्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक की मौजूदगी रही।

दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन, विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुआ, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, IFS अधिकारी अनुराधा मिश्रा, बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक संजय कुमार सिंह, मुखिया पार्वती कीड़ों, मुखिया लिपि मुंडा, मुखिया प्रफुल्लित ग्लोरिया टोपनो और पंचायत सचिव श्याम प्रसाद महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।

वित्तीय वर्ष का ब्योरा और सम्मान

संकुल के लेखापाल ने वर्षभर के आय–व्यय और प्राप्त भुगतानों का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया। सभा के दौरान बेहतर कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूह (SHG) और बेस्ट बीएचओ को सम्मानित भी किया गया।

मुख्य अतिथि का आश्वासन

मुख्य अतिथि लक्ष्मी सोरेन ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण की दिशा में संगठन की भूमिका की सराहना की और भविष्य में हर प्रकार से सहयोग देने का आश्वासन दिया।

संचालन और आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम का मंच संचालन रीना दास ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन ग्रेस बोदरा ने प्रस्तुत किया।

आयोजन की सफलता में रहा सामूहिक सहयोग

इस वार्षिक आम सभा को सफल बनाने में आशा, कनक मिश्रा, जिवन्ती, कुलदीप, सुनिता, कुन्नी, कुमुद हेंब्रम, मंजुला, सुषमा, सरस्वती, इंद्रजीत, सुजाता समेत संकुल के सभी कैडरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान उप मुखिया, सुमन मुंडू, शानी हिस्सा, दीपक कुमार आदि समूह की महिलाएं शामिल थी।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment