रिपोर्ट: शैलेश सिंह।
दिनांक 27.01.2025 को टोकलो थाना क्षेत्र के ग्रामीण मुण्डा विक्रम हेम्ब्रम की झरझरा बाजार से लौटने के क्रम में अज्ञात अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में टोकलो थाना कांड संख्या 03/2025, दिनांक 28.01.2025, धारा 103(1) बी.एन.एस. के अंतर्गत दर्ज किया गया था।
गुप्त सूचना पर छापामारी
दिनांक 01.09.2025 को टोकलो थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त कांड में संलिप्त अपराधी झरझरा-कामेगड़ा क्षेत्र में देखे गए हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पु.अ.नि. परमेश्वर उरांव के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। छापामारी के क्रम में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- लाण्डु हेम्ब्रम
- उम्र : लगभग 41 वर्ष
- पिता : तुरी हेम्ब्रम
- पता : कामेगाड़ा, टोला-बुरूसाई, थाना टोकलो, जिला प. सिंहभूम (चाईबासा)
- सीताराम हेम्ब्रम
- उम्र : लगभग 28 वर्ष
- पिता : भोरता हेम्ब्रम
- पता : कामेगाड़ा, टोला-हातुपी, थाना टोकलो, जिला प. सिंहभूम (चाईबासा)
बरामद सामान
- हत्या में प्रयुक्त लोहे का धारदार औजार (बैठी/कात्तु) बरामद किया गया।
हत्या का कारण
पुलिस पूछताछ में पता चला कि घटना आपसी विवाद के कारण घटित हुई थी।
छापामारी दल
- पु.अ.नि. परमेश्वर उरांव, थाना प्रभारी, टोकलो
- पु.अ.नि. अरुण कुमार, टोकलो थाना
- पु.अ.नि. अशोक कुमार राय, टोकलो थाना
- स.अ.नि. संजीव कुमार
- स.अ.नि. महेश कुजूर
- सैट-58 एवं सैप-02 के सशस्त्र बल