भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

----Advertisement----

 

30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, चाईबासा में नए एसपी बने अमित रेणु

On: September 19, 2025 9:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---

डीजीपी अनुराग गुप्ता से CID व ACB का प्रभार वापस, रांची के नए एसएसपी बने राकेश रंजन

रिपोर्ट शैलेश सिंह।
झारखंड सरकार ने राज्य पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। गुरुवार की देर रात जारी अधिसूचना में 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया। इस फेरबदल के तहत चाईबासा में अब 2016 बैच के आईपीएस अमित रेणु को नया एसपी बनाया गया है। अमित रेणु इससे पहले रांची में नक्सल अभियान के एसपी रहे हैं। वहीं, चाईबासा एसपी पद संभाल रहे राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।

डीजीपी अनुराग गुप्ता से दो अहम प्रभार वापस

राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह रांची आईजी मनोज कौशिक को आईजी सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एसीबी का एडीजी प्रिया दुबे को बनाया गया है।

नई जिम्मेदारियों का बंटवारा

  • वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का प्रभार मिला।
  • सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया।
  • बोकारो आईजी क्रांति कुमार गडीदेशी को आईजी मानवाधिकार का पदभार सौंपा गया।
  • नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड नियुक्त किया गया।
  • दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा अब पलामू आईजी बने।
  • सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय का प्रभार मिला और साथ ही जेल आईजी की जिम्मेदारी भी दी गई।
  • सुनील भास्कर बने बोकारो जोनल आईजी।
  • प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का पदभार मिला।
  • संजीव कुमार को सीआईडी डीआईजी से हटाकर डीआईजी एसआईबी बनाया गया।

एसपी स्तर पर बड़े बदलाव

  • चाईबासा एसपी राकेश रंजन बने रांची के एसएसपी।
  • रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी बनाया गया।
  • अमित रेणु को चाईबासा का नया एसपी बनाया गया।
  • श्री सौरभ को देवघर का एसपी नियुक्त किया गया।
  • रांची सिटी एसपी अजीत कुमार बने रेल एसपी जमशेदपुर।
  • दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई।
  • अनिमेष नैथानी बने एसीबी एसपी।
  • कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद नियुक्त किया गया।
  • पारस राणा बने रांची सिटी एसपी, साथ ही जैप 10 का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।
  • राकेश सिंह बने ट्रैफिक एसपी रांची और उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी मिला।
  • अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।
  • एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी नियुक्त किया गया।

अन्य महत्वपूर्ण बदलाव

  • अजीत पीटर डुंगडुंग को संयुक्त निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग नियुक्त किया गया।
  • शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी सब बनाया गया।
  • मनोज रतन बने डीआईजी स्पेशल ब्रांच।
  • पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया।
  • मनोज स्वर्गीयरी को जैप-3 गोविंदपुर का कमांडेंट बनाया गया।
  • मूमल राजपुरोहित को जैप-8 का कमांडेंट बनाया गया।

प्रशासनिक संदेश साफ

सरकार के इस बड़े तबादले ने झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली में नई रणनीति और गति का संकेत दिया है। खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नई नियुक्तियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें टिकी हैं। चाईबासा जैसे संवेदनशील जिले में अमित रेणु की तैनाती नक्सल मोर्चे पर पुलिस की सक्रियता को और तेज करने का संकेत माना जा रहा है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment