भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

झामुमो नेता की गाड़ी की चपेट में आया बाइक सवार

On: September 27, 2025 5:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

छोटानागरा–मनोहरपुर मार्ग पर हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट – शैलेश सिंह

छोटानागरा। छोटानागरा–मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर चुरगी गांव के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला उपाध्यक्ष के वाहन ने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए घायल युवक को उठाकर मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया।

बाजार जा रहा था युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल युवक मनोहरपुर से छोटानागरा बाजार जा रहा था। उसी दौरान चुरगी गांव के समीप झामुमो नेता की गाड़ी सामने से आ टकराई और युवक अपनी बाइक समेत सड़क पर जा गिरा।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना का कारण बनते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर यातायात नियंत्रण के ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment