सेरेंगसिया घाटी में एन्टी क्राइम चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई, 24 बैटरियां और पिकअप वाहन बरामद
रिपोर्ट: शैलेश सिंह।
पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टोन्टो थाना क्षेत्र के रुतागुटू स्थित नवनिर्मित एयरटेल टावर से चोरी हुई 24 बैटरियों के मामले का खुलासा कर दिया है। इस संबंध में पुलिस ने बिहार राज्य के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी की गई सभी बैटरियां और अपराध में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने कसी शिकंजा
दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को रात करीब 8 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टोन्टो थाना क्षेत्र के ग्राम रुतागुटू में स्थित एयरटेल टावर का ताला तोड़कर अज्ञात अपराधी टावर की 24 बैटरियां चोरी कर पिकअप संख्या BR01GN 1123 से फरार हो गए हैं।
सूचना मिलते ही इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक चाईबासा को दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (जगन्नाथपुर) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई।
सेरेंगसिया घाटी में लगी एन्टी क्राइम चेकिंग
गठित टीम ने अगले दिन, 12 अक्टूबर 2025 को कार्रवाई को अंजाम देते हुए शाम करीब 5 बजे सेरेंगसिया घाटी के पास एन्टी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान पुलिस को वह पिकअप वाहन (BR01GN 1123) नजर आया जो चोरी में प्रयुक्त बताया गया था।
टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें से एयरटेल टावर की 24 बैटरियां बरामद की गईं। साथ ही वाहन में सवार तीनों अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्त बिहार राज्य के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान इस प्रकार है—
- मुकेश कुमार झा, उम्र 40 वर्ष, पिता – योगेन्द्र झा, निवासी – रोसड़ा, जिला – समस्तीपुर।
- चितरंजन कुमार (चालक), उम्र 28 वर्ष, पिता – कमलेश राय, निवासी – शाहजहाँपुर, थाना – विक्रम, जिला – पटना।
- शत्रुघन पासवान, उम्र 21 वर्ष, पिता – चौधरी पासवान, निवासी – जगदीशपुर तियारी, थाना – नूरसराय, जिला – नालन्दा।
तीनों अभियुक्तों को विधि सम्मत कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।
जब्त सामान
छापामारी के दौरान पुलिस ने निम्नलिखित सामान जब्त किया—
- पिकअप वाहन संख्या – BR01GN 1123
- एयरटेल टावर की कुल 24 बैटरियां
छापामारी दल की भूमिका रही सराहनीय
इस सफल कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता और समन्वय की अहम भूमिका रही। छापामारी दल में निम्न पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे—
- अनु०पु०पदा० राफाएल मुर्मू (जगन्नाथपुर)
- पु०अ०नि० सुकुमार हेम्ब्रम (थाना प्रभारी, टोन्टो)
- पु०अ०नि० नितीश कुमार (थाना प्रभारी, गुत्रा)
- पु०अ०नि० राजीन रंजन मिश्रा (टोन्टो थाना)
- पु०अ०नि० रणधीर कुमार (टोन्टो थाना)
- स०अ०नि० बसंत कुमार प्रधान (टोन्टो थाना)
- हवलदार अशोक झा
- आ०-193 ललित केरोबिन बाड़ा
- आ०-564 रतिया उराँव (टोन्टो थाना रिजर्व गार्ड)
एसपी के निर्देश पर हुई तेज कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देशानुसार यह कार्रवाई त्वरित रूप से की गई। टीम ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा कर न केवल अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई, बल्कि चोरी की गई संपत्ति को भी बरामद कर लिया।
पुलिस की सक्रियता से अपराधियों पर लगा ब्रेक
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ महीनों से क्षेत्र में मोबाइल टावर और बिजली के उपकरणों की चोरी की घटनाएं बढ़ी थीं। पुलिस की इस तत्परता से अपराधियों में डर पैदा होगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
जिला पुलिस की सतर्कता से अपराधियों की नींद उड़ गई
पश्चिम सिंहभूम पुलिस की यह कार्रवाई यह साबित करती है कि जिला पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार सक्रिय है। सीमावर्ती जिलों से आने वाले गिरोहों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि बाहरी तत्वों द्वारा क्षेत्र में अपराध फैलाने की किसी भी कोशिश को नाकाम किया जा सके।















