भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

सरकारी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर CRPF की जागरूकता रैली, साइकिल मार्च के माध्यम से नागरिकों को संदेश

On: November 30, 2025 12:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

 

रिपोर्ट: शैलेश सिंह

भारत सरकार के निर्देशानुसार 24 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक चलाए जा रहे नागरिक भावना एवं सार्वजनिक संपत्ति सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज 30 नवंबर, रविवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 26वीं वाहिनी द्वारा विशेष जागरूकता अभियान और साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

राजीव रंजन कमांडेंट के मार्गदर्शन में अभियान शुरू

सुबह 08:30 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित यह कार्यक्रम 26वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री राजीव रंजन के मार्गदर्शन में किया गया। उनके निर्देशानुसार डी/26वीं वाहिनी, केरिपुबल किरिबुरु कैंप के आसपास पूरे क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान नागरिकों में सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजगता लाने का संदेश दिया गया।

सीनियर अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी

अभियान में द्वितीय कमान अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र बादल की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। उनके साथ निरीक्षक जीडी अंजु कुमार सिंह, निरीक्षक जीडी अलार डुगडुग (समवाय अधिकारी डी/26 बटालियन) और डी/26वीं वाहिनी के सभी जवानों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। जवानों ने साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया—कि सरकारी संपत्ति हमारी साझा धरोहर है और इसकी सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

नागरिकों को दी गई जागरूकता की अपील

रैली के दौरान जवानों ने लोगों से अपील की कि:

  • सरकारी इमारतें, सड़कें, विद्यालय, अस्पताल जैसी सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा में सहयोग करें।
  • समाज में स्वच्छता, जिम्मेदारी और अनुशासन बनाए रखें।
  • राष्ट्रीय संसाधनों की सुरक्षा और संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

स्थानीय लोगों ने सराहा पहल

कैंप के आसपास रहने वाले नागरिकों ने CRPF की इस पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम से सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर लोगों का नजरिया सकारात्मक होता है और नई पीढ़ी में भी जागरूकता बढ़ती है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जिस इनामी नक्सली बेटे ने पुलिस को मारने की रची साजिशें, मौत के घाट उतारा, उसी पुलिस ने उसके माता-पिता को दिया सहारा

किरीबुरु में पहली बार माइनिंग बिजनेस क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

छोटी धरती, बड़े सपने: जैंतगढ़ की बेटियों ने रचा राष्ट्रीय इतिहास

मेघाहातुबुरु के केन्द्रीय विद्यालय IOP को मिला 4-स्टार स्वच्छ एवं हरित विद्यालय सम्मान

केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के अंश शर्मा राज्य स्तरीय विज्ञान शिविर के लिए चयनित। विद्यालय में उत्साह, प्राचार्य ने दी बधाई

कक्षा X व XII का पीटीएम आयोजित — प्री-बोर्ड–1 के बाद परीक्षा चिंता कम करने हेतु प्राचार्य ने पेश की 75-दिनों की कार्ययोजना

Leave a Comment