भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

पुरनापानी में टीचर की पत्थर से कूचकर हत्या, तीन अपराधी गिरफ्तार

On: December 1, 2025 2:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

टोन्टो थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात, पुलिस ने 24 घंटे में तीनों आरोपी दबोचे

रिपोर्ट शैलेश सिंह।
टोन्टो थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनापानी बाजार टांड़ में शनिवार की सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां अज्ञात अपराधियों ने 50 वर्षीय पारा टीचर मुकरु देवगम की पत्थर और डंडे से निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही चाईबासा पुलिस सक्रिय हुई और 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का उद्भेदन कर दिया।


ग्रामीण ने दी सूचना, पुलिस अधीक्षक तुरंत हरकत में आए

दिनांक 29.11.2025 को सुबह लगभग 07:30 बजे ग्रामीण मुण्डा पुरनापानी द्वारा सूचना दी गई कि पुरनापानी बाजार टांड़ के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा है, जिसकी पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चाईबासा को जानकारी दी गई, जिन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया।


तुरंत गठित की गई विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अनु.पु.पदा. राफाएल मुर्मू (जगन्नाथपुर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य संग्रह किया और संभावित संदिग्धों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी।


बीहड़ जंगलों में छिपे थे आरोपी, तकनीकी शाखा से मिला सुराग

घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बीहड़ जंगलों में छिपते-फिरते रहे। पुलिस ने तकनीकी शाखा के सहयोग से उनके संभावित ठिकानों का पता लगाया।

दिनांक 30.11.2025 को विशेष टीम ने ग्राम केजरा से तीनों अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों ने जुर्म कबूलते हुए घटना के वक्त पहने हुए कपड़े पुलिस को सौंपे। कपड़े, पत्थर और डंडे पर खून के दाग पाए गए।


हड़िया/रासी पीने को लेकर विवाद में हत्या

अनुसंधान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक मुकरु देवगम, जो सुंडी सुरनियों में पारा टीचर थे, साप्ताहिक बाजार के लिए पुरनापानी पहुंचे थे।

वहीं तीनों युवक भी मौजूद थे और हड़िया/रासी पीने को लेकर अचानक विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों आरोपियों ने मिलकर पहले लाठी-डंडे से हमला किया और फिर बड़े पत्थर से कुचलकर मुकरु देवगम की मौके पर ही हत्या कर दी


थानेदार और जवानों की तत्परता से बड़ा अपराध बेनकाब

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते मात्र 24 घंटे में यह जघन्य हत्या मामला सुलझा लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में सभी बरामदगी भी कर ली गई है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।


गिरफ्तार आरोपी

  1. सोमा सुंडी, उम्र 25 वर्ष
    पिता – साहू सुंडी उर्फ साऊ सुन्डू
    निवासी – पुरनापानी, थाना टोन्टो, जिला प. सिंहभूम
  2. सीनू गौड़, उम्र 20 वर्ष
    पिता – स्व. रामसिंह गौड़
    निवासी – पुरनापानी, टोला गोताम्पी (नन्दौगुटू), थाना टोन्टो
  3. मंगल कारोवा, उम्र 20 वर्ष
    पिता – स्व. गोला कारोवा
    निवासी – पेरतोल, टोला गुटुबासा, थाना टोन्टो

जप्त सामान

  • खून लगा बड़ा पत्थर
  • खून लगा लकड़ी का डंडा
  • खून लगा कंकड़-मिट्टी
  • घटना के वक्त पहने गए तीनों आरोपियों के कपड़े

छापामारी दल

  1. अनु.पु.पदा. राफाएल मुर्मू (जगन्नाथपुर)
  2. पु.अ.नि. सुकुमार हेंब्रम (थाना प्रभारी, टोन्टो)
  3. पु.अ.नि. राकिन रंजन मिश्रा (टोन्टो थाना)
  4. पु.अ.नि. रणधीर कुमार (टोन्टो थाना)
  5. पु.अ.नि. सिवास्टीयन मुर्मू
  6. हवलदार अशोक झा
  7. आ. 193 ललित केरोबिन बाड़ा
  8. आ. 564 रतिया उराँव (रिजर्व गार्ड, टोन्टो थाना)

पुलिस ने कहा—कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

चाईबासा पुलिस ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में कानून हाथ में लेने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। शराब या व्यक्तिगत विवाद को आधार बनाकर हत्या जैसा जघन्य अपराध समाज में अस्वीकार्य है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment