सेल, मेघाहातुबुरू माइंस CSR के तहत आयोजन — सुबह 9 बजे लीग मैच, शाम 3:30 बजे फाइनल मुकाबला
रिपोर्ट शैलेश सिंह।
पूर्व ऑलंपियन और आदिवासी समाज के गौरव स्व. जयपाल सिंह मुंडा की स्मृति में आयोजित मेमेंोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आगाज़ 2 दिसंबर 2025 को सेल हॉकी फीडर अकादमी मैदान में होगा।
सेल, मेघाहातुबुरू माइंस के निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत आयोजित इस बड़े खेल महोत्सव में क्षेत्र की कई टीमें भाग ले रही हैं।
सुबह 9 बजे से पहला मैच खेला जाएगा, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शाम 3:30 बजे निर्धारित है। आयोजकों के अनुसार सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
पार्टिसिपेट कर रही टीमें
ग्रुप A
- झीरपानी (ओडिशा)
- डी बी सी मेघाहातुबुरू (झारखंड)
- बड़ा राक्सी (ओडिशा)
- झंडाबेड़ा/लगोरा (झारखंड)
ग्रुप B
- बिरसा क्लब (झारखंड)
- झीरपानी (ओडिशा)
- राक्सी आरसी (ओडिशा)
- एमबीआर (झारखंड)
आयोजन समिति (मेघाहातुबुरू हॉकी संघ)
कमिटी के निर्णय को अंतिम माना जाएगा। आयोजन में निम्नलिखित 5 सदस्य समिति की प्रमुख भूमिका रहेगी—
- पी. सी. मांझी
- जगदीप महाराणा
- इलियस भेंगरा
- सरगिया अंगरिया
- बीर सिंह मुंडा














