भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

63वें वार्षिक धातुई खान सुरक्षा सप्ताह-2025 के तहत गुवा में पब्लिसिटी–प्रोपोगंडा कार्यक्रम आयोजित

On: December 21, 2025 3:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

“स्वस्थ कामगार, सुरक्षित खदान” थीम के साथ खदान सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान

गुवा संवाददाता।
खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के तत्वावधान में 63वें वार्षिक मेटालिफेरस माइंस सुरक्षा सप्ताह–2025 के अवसर पर सेल गुवा, बोकारो स्टील प्लांट आयरन माइंस द्वारा गुवा सेल क्लब परिसर में एक भव्य प्रचार–प्रसार एवं पब्लिसिटी–प्रोपोगंडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खदान कर्मियों, ठेका श्रमिकों तथा स्थानीय समुदाय के बीच खदान सुरक्षा के प्रति जागरूकता को और अधिक मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में डीजीएमएस, चाईबासा क्षेत्र के खान सुरक्षा निदेशक राकेश रामेश्वर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार सम्मानित अतिथि के रूप में मंचासीन रहीं।

अधिकारियों व कर्मचारियों की रही उल्लेखनीय सहभागिता

इस अवसर पर डीजीजीएमएस के उपनिदेशक सुधीर आर, सेल के वरिष्ठ अधिकारी—कमलेश राय (सीजीएम, किरीबुरू), संजय कुमार सिंह (जीएम, मेघाहातुबुरू), डी. विजयेंद्र (प्रमुख, नोआमुंडी) सहित नोआमुंडी एवं आसपास के खदान क्षेत्रों के अनेक अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

सुरक्षा को लेकर स्टॉल, मॉडल और रचनात्मक गतिविधियाँ

कार्यक्रम के दौरान खदानों में मानव एवं मशीनरी सुरक्षा से जुड़ी पहलों को दर्शाने वाले आकर्षक स्टॉल और मॉडल लगाए गए। सुरक्षा पोस्टर प्रदर्शनी, नारा लेखन प्रतियोगिता, सुरक्षा प्रश्नोत्तरी, नुक्कड़ नाटक, सुरक्षा वार्ता, जागरूकता रैली तथा ऑडियो–विजुअल प्रस्तुतियों के माध्यम से इस वर्ष की थीम “स्वस्थ कामगार, सुरक्षित खदान” को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

सुरक्षा संस्कृति को अपनाने का आह्वान

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि खदानों में सुरक्षित कार्य संस्कृति केवल नियमों और निर्देशों से नहीं, बल्कि निरंतर जागरूकता, अनुशासन और सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी से विकसित होती है। उन्होंने कर्मियों से सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग और किसी भी असुरक्षित स्थिति की तत्काल सूचना प्रबंधन को देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संचालन और योगदान

कार्यक्रम का सफल संचालन महाप्रबंधक संजय बनर्जी एवं शिक्षिका आकांक्षा सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजय बनर्जी ने प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम की प्रभावी रूपरेखा तैयार करने में डीएमएस मिलन नंदी, माइनिंग मैनेजर वीरेंद्र कुमार, असिस्टेंट मैनेजर क्रिसल कुमार, मनीष चौहान तथा सोनाली का सराहनीय योगदान रहा।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment