रिपोर्ट शैलेश सिंह।
किरीबुरू थाना क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को अहम सफलता मिली है।
चोरी का वाहन दबोचा, चालक धराया
दिनांक 22 दिसंबर 2025 को चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की एक वाहन को जब्त करते हुए उसके चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

JH06H-5604 निकला चोरी का वाहन
बरामद वाहन का पंजीकरण संख्या JH06H-5604 है। जांच में यह सामने आया कि उक्त वाहन के संबंध में पूर्व से ही सदर थाना कांड संख्या-93/25 के तहत चोरी का मामला दर्ज है।
वाहन जांच के बाद नई प्राथमिकी दर्ज
वाहन की पुष्टि एवं विधिवत जांच के उपरांत किरीबुरू थाना में कांड संख्या-17/2025, दिनांक 22.12.2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
किरिबुरू का निवासी है गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दारा सिंह बगवार, पिता संजय सिंह बगवार, निवासी—थाना किरीबुरू, जिला पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) के रूप में की गई है।
न्यायालय भेजा गया आरोपी
पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है।
अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में वाहन चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
संदिग्धों की सूचना दें, पुलिस को सहयोग करें
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि अपराध पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।












