सीजीएम कमलेश राय समेत तीन सेलकर्मी हुए सेवानिवृत्त, भावभीना समारोह आयोजित
रिपोर्ट: शैलेश सिंह
किरीबुरू। सेल किरीबुरू खदान में आज एक गरिमामय एवं भावभीना विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सीजीएम प्रभारी (खान) श्री कमलेश राय, जूनियर इंजीनियर श्री बिपिन कुमार दुबे एवं इंजीनियरिंग एसोसिएट श्री महेंद्र राम के सेवानिवृत्त होने पर पूरे सेल परिवार की ओर से उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

समारोह में सेल प्रबंधन, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके दीर्घकालीन, निष्ठावान एवं समर्पित सेवाकाल के लिए प्रशस्ति, स्मृति-चिन्ह एवं शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।
किरीबुरू खदान व टाउनशिप के विकास में अहम भूमिका
सीजीएम कमलेश राय ने अपने कार्यकाल के दौरान किरीबुरू खदान के तकनीकी सुदृढ़ीकरण, उत्पादन व्यवस्था, सुरक्षा मानकों तथा टाउनशिप विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे न केवल एक कुशल प्रशासक के रूप में जाने जाते रहे, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति भी सदैव सक्रिय रहे।

सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता
श्री राय अपनी पत्नी एवं महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता राय के साथ सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे। उनके नेतृत्व में कई सामुदायिक कार्यक्रमों को नई दिशा मिली। आज आयोजित विदाई समारोह में उनका पूरा परिवार भी उपस्थित रहा, जिसने इस अवसर को और अधिक भावनात्मक बना दिया।

सेवानिवृत्त कर्मचारी
- श्री कमलेश राय – सीजीएम प्रभारी (खान), किओम
- श्री बिपिन कुमार दुबे – जूनियर इंजीनियर
- श्री महेंद्र राम – इंजीनियरिंग एसोसिएट
समारोह में उपस्थित प्रमुख अधिकारी
- श्री पी. एम. शिरपुरकर – सीजीएम (खान), किओम
- श्री एस. एस. शाह – सीजीएम (खान-रखरखाव), जेजीओएम
- श्री धीरेंद्र मिश्रा – सीजीएम (एचआर), सीएमएलओ, जेजीओएम
- श्री राम सिंह – महाप्रबंधक प्रभारी (खनन)
- श्री एस. आर. स्वैन – महाप्रबंधक (एफ एंड ए)
- श्री नवीन सोनकुसरे – महाप्रबंधक (निर्वाचित)
- श्री एस. एस. सिदार – जीएम (सी एंड आईटी)
- श्री ए. के. बिस्वास – जीएम (एचआर)
- श्री टी. एस. बनर्जी – डीजीएम (एमडी)
- श्री प्रवीण कुमार – डीजीएम (ई एंड एल)
- श्री रथिन बिस्वास – डीजीएम (एचआर-एल एंड डी)
- श्री विकास मिश्रा – डीजीएम (एमएम), एमआईओएम
- श्री डी. के. डे – डीजीएम (एमईसीएच)
- श्री जी. के. नायक – डीजीएम (इलेक्ट)
- श्री के. वी. बहादुर – एजीएम (एमएम)
- श्री सुमित झा – एजीएम (सतर्कता)
- श्री राजकुमार यादव – एजीएम (खनन), एल एंड डी
- श्री अभिजीत कुमार सिंह – डीएम (एचआर)
- श्री करुणाकर महंत – एएम (एचआर)

समारोह के अंत में वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की और कहा कि सेल परिवार उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेगा।














