भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल।

On: February 11, 2026 10:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

राज्य सरकार ने कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन किया, राजस्व परिषद से लेकर कोल्हान प्रमंडल तक नई जिम्मेदारियाँ

रिपोर्ट: शैलेश सिंह
झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत विभिन्न विभागों और प्रमंडलों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस फेरबदल में राजस्व परिषद, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, परिवहन, आपदा प्रबंधन, पेयजल एवं स्वच्छता, श्रम विभाग सहित कई प्रमुख विभाग शामिल हैं।

मस्त राम मीना बने राजस्व परिषद के सदस्य

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मस्त राम मीना, भा.प्र.से. (1996 बैच) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सदस्य, राजस्व परिषद, झारखंड, रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे राजस्व प्रशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

राजेश कुमार शर्मा को खाद्य आपूर्ति विभाग की कमान

आपदा प्रबंधन प्रभाग के सचिव श्री राजेश कुमार शर्मा, भा.प्र.से. (2003 बैच) को स्थानांतरित कर सचिव, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग बनाया गया है। उन्हें नागरिक सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी प्राप्त था।

ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी के. श्रीनिवासन को

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री के. श्रीनिवासन, भा.प्र.से. (2005 बैच) को स्थानांतरित कर सचिव, ऊर्जा विभाग नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही वे अगले आदेश तक:
अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड
प्रबंध निदेशक, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड
के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

मनोज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी

पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, भा.प्र.से. (2006 बैच) को स्थानांतरित कर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया है।
वे साथ ही:
सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग
सचिव, पंचायती राज विभाग
के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

विप्रा भाल को आपदा प्रबंधन सचिव बनाया गया

परिवहन विभाग की सचिव श्रीमती विप्रा भाल, भा.प्र.से. (2006 बैच) को स्थानांतरित कर सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग नियुक्त किया गया है।

मनोज कुमार (2007 बैच) बने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, भा.प्र.से. (2007 बैच) को स्थानांतरित कर प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची बनाया गया है।
साथ ही उन्हें उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभार मुकेश कुमार को

योजना एवं विकास विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार, भा.प्र.से. (2009 बैच) को सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार उमा शंकर सिंह को

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमा शंकर सिंह, भा.प्र.से. (2009 बैच) को अगले आदेश तक महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

परिवहन विभाग की जिम्मेदारी राजीव रंजन को

अपर सदस्य, राजस्व परिषद श्री राजीव रंजन, भा.प्र.से. (2010 बैच) को स्थानांतरित कर सचिव, परिवहन विभाग नियुक्त किया गया है।
अबु इमरान बने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव

वित्त विभाग (व्यय) के सचिव श्री अबु इमरान,

भा.प्र.से. (2010 बैच) को स्थानांतरित कर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग बनाया गया है।

संजय कुमार को संथाल परगना प्रमंडल की जिम्मेदारी

झारखंड राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव श्री संजय कुमार, भा.प्र.से. (2011 बैच) को प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका नियुक्त किया गया है।

संदीप सिंह बने श्रमायुक्त

वित्त विभाग के विशेष सचिव श्री संदीप सिंह, भा.प्र.से. (2012 बैच) को स्थानांतरित कर श्रमायुक्त, झारखंड, रांची नियुक्त किया गया है।

घोलप रमेश गोरख बने नागरिक सुरक्षा आयुक्त

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के विशेष सचिव श्री घोलप रमेश गोरख, भा.प्र.से. (2012 बैच) को स्थानांतरित कर नागरिक सुरक्षा आयुक्त, झारखंड नियुक्त किया गया है।

कुमुद सहाय को पलामू प्रमंडल का प्रभार

अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय की निदेशक श्रीमती कुमुद सहाय, भा.प्र.से. (2012 बैच) को प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर बनाया गया है।

कोल्हान प्रमंडल के नए आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम

श्रमायुक्त श्री रविरंजन कुमार विक्रम, भा.प्र.से. (2012 बैच) को स्थानांतरित कर प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा नियुक्त किया गया है।

शशि रंजन बने अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता

निबंधक, सहयोग समितियाँ श्री शशि रंजन, भा.प्र.से. (2014 बैच) को स्थानांतरित कर अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग बनाया गया है।
उन्हें साथ ही मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
प्रशासनिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम
राज्य सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को शासन व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। कई अहम विभागों में नए अधिकारियों की तैनाती से विकास योजनाओं, आपदा प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, ऊर्जा तथा श्रम क्षेत्र में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह तबादला-पदस्थापन राज्य में सुशासन और विभागीय कार्यों की प्रभावशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment