रिपोर्ट: शैलेश सिंह
सेल की किरीबुरू खदान के सर्विस सेंटर में स्थित ट्रांसफार्मर में तेल डालने के दौरान अचानक आग लग गई, जिससे किरीबुरू के आर.सी. सिंह हाटिंग निवासी ठेका श्रमिक बिरसा गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के तुरंत बाद घायल बिरसा को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की किरीबुरू जनरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएच राउरकेला रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बिरसा जब ट्रांसफार्मर में तेल डाल रहा था, उसी दौरान तार में स्पार्क हुआ और उसके कपड़ों में आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह जल गया। हालांकि यह बताया जा रहा है कि उसे बिजली का करंट नहीं लगा है।
घटना के बाद कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई और मामले की जांच की जा रही है।













