भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

एमपीएल में रोमांच का तड़का

On: March 18, 2026 6:52 AM
Follow Us:
---Advertisement---

पहले दिन चार मुकाबले, चौतरफा धमाल—किरीबुरू किंग्स, महावीर महाराजस, निंजास और सुल्तान की जीत

रिपोर्ट: शैलेश सिंह

मेघाहातुबुरु-किरीबुरू में क्रिकेट का रोमांच उस वक्त चरम पर पहुंच गया जब द लूज़र्स क्लब और सेल, मेघाहातुबुरु प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एमपीएल (मेघाहातुबुरु प्रीमियम लीग) के पहले दिन एक के बाद एक चार मुकाबलों ने दर्शकों को बांधे रखा। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात कर दी।

पहला मुकाबला: किरीबुरू किंग्स का शानदार आगाज

मेक मॉनेस्टर को 6 विकेट से हराया
17 मार्च को खेले गए पहले मैच में किरीबुरू किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेक मॉनेस्टर को 6 विकेट से मात दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मेक मॉनेस्टर ने 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 77 रन बनाए। टीम के कप्तान ईशान सिंह कठौते ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 40 रन ठोके, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल रहे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए किरीबुरू किंग्स ने 4 विकेट खोकर 81 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
* पूरण घोष ने मात्र 10 गेंदों में 29 रन की तूफानी पारी खेली (3 छक्के, 2 चौके)
* गेंदबाजी में भी 2 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया
* अरुण कुमार ने 14 गेंदों में 23 रन (4 चौके) बनाए
👉 मैन ऑफ द मैच: पूरण घोष

 

महावीर महाराजस

दूसरा मुकाबला: महावीर महाराजस का एकतरफा जलवा

टाउनशिप टाइटंस को 9 विकेट से रौंदा
दूसरे मुकाबले में महावीर महाराजस ने पूरी तरह दबदबा बनाते हुए टाउनशिप टाइटंस को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टाउनशिप टाइटंस की टीम 8 ओवर में महज 47 रन पर सिमट गई। कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
जवाब में महावीर महाराजस ने सिर्फ 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मास्टर अभ्यास

* फरहान आलम ने 21 गेंदों में 27 रन बनाए
* युवा खिलाड़ी मास्टर अभ्यास कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके
👉 मैन ऑफ द मैच: फरहान अहमद

 

टाउनशिप टाइटंस

तीसरा मुकाबला: निंजास का ताबड़तोड़ प्रदर्शन

मेघाहातुबुरु मावेरिक्स को 31 रन से हराया

तीसरे मुकाबले में न्यू कॉलोनी निंजास ने विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर मेघाहातुबुरु मावेरिक्स को 31 रनों से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए निंजास ने 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 106 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
प्रिंस ने 19 गेंदों में 54 रन की धमाकेदार पारी खेली
पारी में 6 छक्के और 1 चौका शामिल रहा
लक्ष्य का पीछा करते हुए मावेरिक्स की टीम 75 रन ही बना सकी।
राज किशोर ने 26 गेंदों में 53 रन (4 छक्के, 5 चौके) की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके
👉 मैन ऑफ द मैच: प्रिंस

प्रिंस

चौथा मुकाबला: सारंडा सुल्तान की दमदार जीत

माइनिंग बुल्स को 18 रन से हराया
दिन के चौथे मुकाबले में सारंडा सुल्तान ने संतुलित प्रदर्शन करते हुए माइनिंग बुल्स को 18 रनों से पराजित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तान ने 8 ओवर में 6 विकेट पर 98 रन बनाए।
राहुल सेन ने 28 रन बनाए और 2 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया
विकाश महतो ने 23 रन का योगदान दिया
लक्ष्य का पीछा करते हुए माइनिंग बुल्स 80 रन ही बना सकी।
ऋषिकेश ने 18 रन
अजय नाग और अनीश ने 17-17 रन बनाए
👉 मैन ऑफ द मैच: राहुल सेन

आयोजन में दिखी शानदार टीमवर्क

अधिकारी और क्लब सदस्यों की सक्रिय भागीदारी
इस भव्य आयोजन के दौरान सेल, मेघाहातुबुरु के कई वरिष्ठ अधिकारी और क्लब सदस्य मौजूद रहे।
मुख्य रूप से:
महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम
उप महाप्रबंधक सरस साहू
जेजीओएम अध्यक्ष अवधेश कुमार
डॉ. मनोज कुमार, मोहन कुमार, आलोक वर्मा, मृत्युंजय कुमार, रमेश सिन्हा
वहीं आयोजन को सफल बनाने में क्लब के पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई:
राहुल कुमार सेन (अध्यक्ष)
प्रभात कुमार मिंज (सचिव)
पीयूष गोप, बीरबल गुड़िया, अनमोल पांडे, फरहान आलम, एमडी कैफ, ऋषिकेश रजक, दीपू रजक, विवेक कुमार गुप्ता, नागेश झा, एवरेस्ट प्रसाद, शहनाज, राजू सहित कई सदस्य मौजूद थे।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment