भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

एसी के कॉपर पाइप पर चोरों का धावा: किरीबुरू में चोरी का नया ‘कॉपर गैंग’ सक्रिय!

On: April 2, 2026 8:06 AM
Follow Us:
---Advertisement---

अब घर भी सुरक्षित नहीं! एसी के पाइप तक उखाड़ ले जा रहे चोर

रिपोर्ट: शैलेश सिंह

किरीबुरू में चोरी का ट्रेंड अब खतरनाक मोड़ ले चुका है। पहले लोहे और कबाड़ तक सीमित रहने वाले चोर अब सीधे लोगों के घरों में घुसकर एसी के कॉपर पाइप तक उखाड़ ले जा रहे हैं।
ताजा मामला गेस्ट हाउस-2 से 5 एसी, मेघाहातुबुरु के सेलकर्मी और किरीबुरू के सेल अधिकारी के घर का है, जहां लगे एसी के कॉपर पाइप को चोरों ने निशाना बनाया और चोरी कर फरार हो गए।

चोरी का नया तरीका: एक एसी से हजारों का नुकसान

जानकारों के अनुसार—
एक एसी में लगभग 10-10 फीट के दो कॉपर पाइप (मोटा और पतला) साथ लगे होते हैं
दोनों मिलाकर 1 फीट कॉपर पाइप की कीमत करीब ₹300
👉 यानी एक एसी से ही चोर हजारों रुपये का माल पार कर रहे हैं
यह साफ है कि चोर अब सीधे महंगे और जल्दी बिकने वाले सामान पर फोकस कर रहे हैं।

“स्थानीय गैंग” और बच्चों का इस्तेमाल!

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि—
👉 इस चोरी में स्थानीय चोर गिरोह सक्रिय है
👉 कुछ नाबालिग बच्चों की संलिप्तता भी सामने आ रही है
यह सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि समाज के भीतर पनप रही एक खतरनाक आपराधिक प्रवृत्ति का संकेत है।

पहले लोहा, अब कॉपर: लगातार बढ़ती वारदातें

किरीबुरू में चोरी कोई नई बात नहीं है—
पहले लोहे और कबाड़ की चोरी आम थी
अब कॉपर तार, तड़ितचालक, बिजली खंभे भी निशाने पर हैं
बैंक, स्कूल और सार्वजनिक स्थलों से भी कॉपर गायब हो चुका है
👉 लेकिन घरों के एसी तक पहुंचना, यह पहली बार हुआ है—और यही सबसे बड़ा खतरा है।

“चोरी का माल खरीदने वाले” ही असली गुनहगार!

सूत्रों की मानें तो—
👉 शहर में ही कुछ कबाड़ी/खरीदार ऐसे हैं जो चोरी का सामान खरीद रहे हैं
👉 यही लोग चोरों का मनोबल बढ़ा रहे हैं
जब तक खरीददारों पर शिकंजा नहीं कसा जाएगा, तब तक चोरी की यह चेन नहीं टूटेगी।

शिकायत नहीं, तो कार्रवाई कैसे?

सबसे बड़ी विडंबना यह है कि—
👉 अब तक किसी ने भी थाना में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई
पुलिस ने पहले कुछ चोरों को पकड़कर जेल भेजा जरूर है, लेकिन—
👉 बिना शिकायत के पुलिस के हाथ बंधे रहते हैं
👉 कार्रवाई अधूरी रह जाती है

अब चुप्पी नहीं, कार्रवाई जरूरी!

यह घटना सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा सवाल है।
👉 अगर अभी भी लोग शिकायत दर्ज नहीं कराते और प्रशासन सख्ती नहीं दिखाता, तो आने वाले दिनों में—
“घर का हर कॉपर, हर कीमती सामान चोरों के निशाने पर होगा!”

🔴 सीधी अपील

* तुरंत थाना में लिखित शिकायत करें
* संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दें
* चोरी का सामान खरीदने वालों का बहिष्कार करें
👉 वरना अगला नंबर किसी भी घर का हो सकता है!

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment