अचानक बिगड़ी तबीयत
रिपोर्ट संदीप गुप्ता
गुवा रेलवे मार्केट निवासी नरेश गोप की 25 वर्षीय शादीशुदा बेटी की गुरुवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

पेट में तेज जलन की शिकायत
परिजनों के अनुसार गुरुवार रात करीब 9 बजे युवती के पेट में अचानक तेज जलन शुरू हुई, जिसके बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी।
सेल अस्पताल में कराया गया भर्ती
घबराए परिजन युवती को तुरंत गुवा सेल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही गुवा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई।
मौत के कारणों पर सस्पेंस
फिलहाल युवती की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, जिसको लेकर पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
शुक्रवार को मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
जांच जारी : थाना प्रभारी
गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।














