भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

तेज रफ्तार बाइक चालक को बचाने में दुर्घटनाग्रस्त हुई बीडीओ की सरकारी गाड़ी

On: January 29, 2026 8:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नोवामुंडी के बीडीओ पप्पु रजक बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला

रिपोर्ट : शैलेश सिंह
एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया जब नोवामुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पप्पु रजक की सरकारी गाड़ी एक तेज रफ्तार बाइक चालक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क से उतर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घटना नोवामुंडी क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर उस समय हुई जब बीडीओ पप्पु रजक अपनी सरकारी वाहन से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से अचानक एक तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल वाहन के सामने आ गई। बाइक चालक को टक्कर से बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाया और गाड़ी मोड़ दी, जिससे वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बाल-बाल बचे बीडीओ व चालक

इस दुर्घटना में बीडीओ पप्पु रजक और वाहन चालक दोनों को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि किसी की जान को गंभीर खतरा नहीं हुआ।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment