फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से सावधान: उपायुक्त के नाम पर जालसाजी की कोशिश
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार किसी अज्ञात जालसाज व्यक्ति ने उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया है।

जिला प्रशासन ने बताया कि यह फर्जी अकाउंट मोबाइल नंबर +84 56 521 5615 से संचालित हो रहा है। आमजन को चेतावनी दी गई है कि जिला प्रशासन कभी भी व्हाट्सएप के माध्यम से किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी नहीं मांगता।
धोखाधड़ी की आशंका
प्रशासन ने कहा कि ऐसी फर्जी आईडी के जरिए लोगों से बैंक डिटेल या अन्य निजी जानकारी मांगी जा सकती है, जिससे ऑनलाइन ठगी अथवा बैंक खाते से अवैध रूप से पैसे की निकासी का खतरा रहता है।
नागरिकों से अपील
यदि किसी व्यक्ति को उक्त नंबर से संदेश या कॉल प्राप्त होता है तो वह किसी भी तरह की जानकारी साझा न करें। साथ ही ऐसी गतिविधि की सूचना तुरंत जिला प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि जालसाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।















