भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

बड़ाजामदा में ठेला दुकानदारों को बनाया निशाना चोरी की घटना से दहशत, पुलिस ने तेज की कार्रवाई

On: April 9, 2026 9:23 AM
Follow Us:
---Advertisement---

नशे की गिरफ्त में बच्चे शक के दायरे में

गुवा संवाददाता।
बड़ाजामदा बस स्टैंड के पास सड़क किनारे ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करने वाले दुकानदारों को बुधवार आधी रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों के ताले तोड़कर अंदर रखा सामान चोरी कर लिया, जिससे छोटे व्यापारियों में भय का माहौल है।

सुबह खुला चोरी का राज

सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले और सामान गायब था। इस घटना से मेहनत-मजदूरी कर जीवन चलाने वाले ठेला दुकानदारों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

लगातार बढ़ रही घटनाएं

गौरतलब है कि पिछले एक महीने से बड़ाजामदा और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। दो दिन पूर्व एक मोबाइल दुकान में भी चोरी की घटना सामने आई थी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज है।

पुलिस ने बढ़ाई गश्ती

इधर, बढ़ती घटनाओं को देखते हुए बड़ाजामदा थाना पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। क्षेत्र में लगातार गश्ती तेज की गई है और संदिग्धों की पहचान के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

नशे की लत बना चिंता का कारण

थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि नशे की लत के शिकार फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले कुछ गरीब, अनाथ और उपेक्षित बच्चे इन घटनाओं में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

स्थानीयों की मांग

स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता का स्वागत करते हुए क्षेत्र में नियमित गश्ती और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर शीघ्र रोक लगाई जा सके।

डर के साये में छोटे दुकानदार

फिलहाल ठेला दुकानदारों के बीच डर का माहौल है। हर रात उन्हें अपनी दुकान की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment