भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

डोडा खरीदने के लिए जा रहे दो युवक टेबो में धराए, डेढ़ लाख नगद व तीन मोबाइल बरामद

On: September 10, 2025 12:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रिपोर्ट: शैलेश सिंह, 09 सितम्बर 2025:
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टेबो थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 2:20 बजे चाईबासा-खूँटी मुख्य सड़क पर थाना मुख्य द्वार के सामने चलाए जा रहे Anti-Crime चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। बंदगाँव की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसमें सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए।

पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार जोहन पूर्ती (42 वर्ष) पिता स्वर्गीय दुकन पूर्ती एवं मार्टिन सोय (29 वर्ष) पिता नवीन सोय, दोनों निवासी जोम्बरों, थाना कुचई (दलभंगा ओपी), जिला सरायकेला-खरसावां, के पास से एक पिट्ठू बैग में रखे हुए 1,50,000 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल बरामद की।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि यह रकम डोडा (अवैध मादक पदार्थ) की खरीदारी के लिए एक व्यापारी से ली गई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। जोहन पूर्ती और मार्टिन सोय पर पहले कुचई थाना (दलभंगा ओपी) कांड संख्या 35/25, दिनांक 27.06.2025, धारा 15(c)/22(c) एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज है।

इस संबंध में टेबो थाना में कांड संख्या 09/2025, दिनांक 09.09.2025 को धारा 15/28/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त रकम और अन्य सामान को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा गया है।

जब्ती सामान की सूची:

  • एक पिट्ठू बैग
  • नकद ₹1,50,000
  • एक मोटरसाइकिल
  • तीन मोबाइल फोन

वाहन चेकिंग दल में शामिल पुलिसकर्मी:

  • पु.अ.नि. बिक्रांत मुंडा (थाना प्रभारी, टेबो)
  • स.अ.नि. मनोज कुमार पांडेय (टेबो थाना)
  • स.अ.नि. राम प्रसाद (टेबो थाना)
  • टेबो थाना के सशस्त्र बल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment