भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

गुआ के कुसुम घाट पर चैती छठ पर्व की धूम, संध्या अर्घ्य में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

On: March 24, 2026 7:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गुआ संवाददाता।
गुआ के कुसुम घाट पर चैती छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। मंगलवार की संध्या बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं घाट पर एकत्र हुईं और पूरे विधि-विधान के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।


इस दौरान घाट का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। छठ मइया के गीतों और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। व्रती महिलाएं पारंपरिक व्रत रखकर नए वस्त्रों में पूजा सामग्री के साथ घाट पहुंचीं और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
संध्या के समय सूर्यास्त के दौरान महिलाएं पानी में खड़े होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देती नजर आईं। इस मौके पर घाट पर काफी भीड़ उमड़ी रही और श्रद्धालुओं में गहरी आस्था देखने को मिली।
छठ पर्व को देखते हुए घाट पर साफ-सफाई और रोशनी की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
चैती छठ को लेकर पूरे गुआ क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। अब व्रती महिलाएं बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पुनः घाट पर एकत्र होंगी, जिसके साथ ही इस पावन पर्व का समापन होगा।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment