भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

मेघाहातुबुरु में ‘मागे–पोरोब’ की धूम, चार दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन

On: March 30, 2026 4:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रिपोर्ट: शैलेश सिंह

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मेघाहातुबुरु स्थित आदिवासी कल्याण केंद्र मेघाहातुबुरु – किरीबुरू – प्रॉस्पेक्टिंग के संयुक्त तत्वावधान में पारंपरिक आदिवासी पर्व “मागे–पोरोब” को लेकर चार दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 28 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च 2026 तक चलने वाले इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने अपने महासचिव रोयाराम चांपिया और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में अतिथियों श्री सुकरा हो (GM KIOM), श्री श्याम लाल बोयपाई (ASI किरीबुरू थाना), राजेश मुंडा, बोलनी, नोवामुंडी, गुआ, बैंक अधिकारी रामराय केराई, डॉ अरुण कुमार गगराई आदि को सम्मानित किया।

हर वर्ष की तरह इस बार भी परंपरा और उल्लास का संगम

आदिवासी समाज के प्रमुख त्योहारों में से एक मागे–पोरोब को हर वर्ष की तरह इस बार भी हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है।

28 मार्च: साफ-सफाई और खेल प्रतियोगिताओं से शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत 28 मार्च (शनिवार) को सुबह 10 बजे जाहेर (देवस्थल) की साफ-सफाई से हुई। इसके बाद दोपहर 2 बजे खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे जाते/ओतेइल कार्यक्रम के साथ दिन का समापन हुआ।

 

29 मार्च: पूजा-अर्चना और सामूहिक नृत्य-गान

29 मार्च (रविवार) को सुबह 8 बजे झंडोत्तोलन से दिन की शुरुआत हुई। 11 बजे देवी-देवताओं का स्नान एवं गृह पूजा संपन्न हुई।
दोपहर 2 बजे जाहेर (देशाउली) के लिए प्रस्थान और शाम 3 बजे पूजा-अर्चना की गई।
शाम 5 बजे से रात 8:30 बजे तक कल्याण केंद्र परिसर में सामूहिक नृत्य-गान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।

30 मार्च: सम्मान और पुरस्कार वितरण

30 मार्च (सोमवार) को सुबह 8 बजे केंद्र परिसर में दिउरिओ का सम्मान किया गया।
दोपहर 11:30 बजे से 2:30 बजे तक लेटो/खिचड़ी वितरण किया गया।
शाम 5 बजे से 8:30 बजे तक पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

31 मार्च: ‘बाहा–पोरोब’ के साथ समापन

31 मार्च (मंगलवार) को दोपहर 2 बजे बाहा–पोरोब के लिए जाहेर (देशाउली) प्रस्थान किया जाएगा।
शाम 3 बजे पूजा-अर्चना और 4 बजे वापसी के बाद,
शाम 5 बजे से रात 8:30 बजे तक सामूहिक नृत्य-गान और मनोरंजन के साथ इस चार दिवसीय आयोजन का भव्य समापन होगा।

संयुक्त आयोजन समिति का गठन

मागे पर्व को सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए एक संयुक्त आयोजन समिति का गठन किया गया था। समिति में—
* अध्यक्ष: महेंद्र आल्डा
* उपाध्यक्ष: गोपी लगुरी
* सचिव: रोयाराम चाम्पिया
* सह सचिव: माधव चन्द्र कोड़ा
* कोषाध्यक्ष: सेरगेया अंगरिया
* सह कोषाध्यक्ष: सोमा नाग

🎯 विभिन्न कार्यों की सौंपी गई जिम्मेदारी

पर्व के दौरान अलग-अलग कार्यों के सफल संचालन के लिए समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं है।
खेल-कूद, अतिथि स्वागत एवं पुरस्कार वितरण समिति:
निर्मल पुरती, आर.के. सिंकु, पालो सोय, असाई चाम्पिया, बिलाईची सुंडी, गीता लागुरी, अलोचना बिरूली, नितिमा पुरती, सुशान्ति सिरका आदि को जिम्मेदारी दी गई।
लेटो-मंडी समिति:
बिरबल गुड़िया, जगन्नाथ चातर, शांतनु बिरूली, श्याम बिरूली, भीमसेन मारला, विद्याधर सुंडी, कमल किशोर सिरका को जिम्मा सौंपा गया।
दमा-दुमंग समिति:
भीमसेन मारला, उम्बलेन हेस्सा, प्रमोद पुरती, बिरसा पुरती, प्रधान बारी, शांतनु बिरूली, नन्दलाल हेस्सा को दायित्व दिया गया।
दिउरी ग्रुप:
संजय हेस्सा, दामु सोय, धनुर्जय लागुरी, जयराम पाट पिंगुवा, सेलाए हेस्सा को शामिल किया गया।

सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रयास

आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। साथ ही, समाज में एकता और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।

सभी से शामिल होने की अपील

आदिवासी कल्याण केंद्र, मेघाहातुबुरु – किरीबुरू – प्रॉस्पेक्टिंग ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे इस पारंपरिक पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment