भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

मागे पर्व-2026 की तैयारी तेज, मेघाहातुबुरू में बनी संयुक्त आयोजन समिति

On: March 24, 2026 10:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

खेल-कूद, मुख्य पूजा और बाहा पर्व को लेकर जिम्मेदारियों का बंटवारा, तिथियां भी घोषित

✍️ रिपोर्ट: शैलेश सिंह

दिनांक 23 मार्च 2026 को आदिवासी कल्याण केंद्र, मेघाहातुबुरू में महासचिव श्री रोया राम चाम्पिया की अध्यक्षता में मागे पर्व-2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के सफल आयोजन के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

संयुक्त आयोजन समिति का गठन

मागे पर्व को सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए एक संयुक्त आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में—
अध्यक्ष: महेंद्र आल्डा
उपाध्यक्ष: गोपी लगुरी
सचिव: रोयाराम चाम्पिया
सह सचिव: माधव चन्द्र कोड़ा
कोषाध्यक्ष: सेरगेया अंगरिया
सह कोषाध्यक्ष: सोमा नाग

विभिन्न कार्यों की सौंपी गई जिम्मेदारी

पर्व के दौरान अलग-अलग कार्यों के सफल संचालन के लिए समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
खेल-कूद, अतिथि स्वागत एवं पुरस्कार वितरण समिति:
निर्मल पुरती, आर.के. सिंकु, पालो सोय, असाई चाम्पिया, बिलाईची सुंडी, गीता लागुरी, अलोचना बिरूली, नितिमा पुरती, सुशान्ति सिरका आदि को जिम्मेदारी दी गई।
लेटो-मांडी समिति:
बिरबल गुड़िया, जगन्नाथ चातर, शांतनु बिरूली, श्याम बिरूली, भीमसेन मारला, विद्याधर सुंडी, कमल किशोर सिरका को जिम्मा सौंपा गया।
दमा-दुमंग समिति:
भीमसेन मारला, उम्बलेन हेस्सा, प्रमोद पुरती, बिरसा पुरती, प्रधान बारी, शांतनु बिरूली, नन्दलाल हेस्सा को दायित्व दिया गया।
दिउरी ग्रुप:
संजय हेस्सा, दामु सोय, धनुर्जय लागुरी, जयराम पाट पिंगुवा, सेलाए हेस्सा को शामिल किया गया।

पर्व की तिथियां घोषित

बैठक में मागे पर्व-2026 के आयोजन की तिथियां भी तय कर दी गईं—
28 मार्च 2026: खेल-कूद प्रतियोगिता
29 मार्च 2026: मागे पर्व की मुख्य पूजा
30 मार्च 2026: भोग/खिचड़ी (दोपहर) एवं पुरस्कार वितरण (शाम)
31 मार्च 2026: बाहा पर्व

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

बैठक में तीनों आदिवासी कल्याण केंद्रों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पर्व को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया।

परंपरा और संस्कृति को सहेजने की पहल

मागे पर्व आदिवासी समाज का एक प्रमुख पारंपरिक पर्व है, जिसमें सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं का संरक्षण प्रमुख उद्देश्य होता है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment