24 घंटे का श्री हरि कीर्तन भी होगा, नई कमेटी का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं
रिपोर्ट: शैलेश सिंह
मेघाहातुबुरु। आगामी राम नवमी को लेकर मेघाहातुबुरु और किरीबुरू क्षेत्र में धार्मिक उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में मेघाहातुबुरु काली मंदिर, मेघाहातुबुरु कमेटी के तत्वावधान में 27 मार्च 2026, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में किरीबुरू-मेघाहातुबुरु के स्थानीय खिलाड़ी पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र और विभिन्न खेल कौशल का प्रदर्शन कर अपनी कला का जौहर दिखाएंगे।

26 मार्च से शुरू होगा 24 घंटे का श्री हरि कीर्तन
रामनवमी के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत 26 मार्च से होगी। काली मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का अखंड श्री हरि कीर्तन आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बनाएंगे।
नई कमेटी का गठन, जिम्मेदारियां तय
रामनवमी महोत्सव की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से काली मंदिर कमेटी की पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया।
नई कमेटी में
अध्यक्ष: मनोज सिंह
सचिव: गुंजन सिंह
कोषाध्यक्ष: गोवर्धन शर्मा
को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष भी रामनवमी को पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
पूरे शहर का भ्रमण करेगी शोभायात्रा
रामनवमी शोभायात्रा पूर्व वर्षों की तरह शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए निकाली जाएगी। शोभायात्रा का मार्ग इस प्रकार रहेगा—
काली मंदिर → बैचलर हॉस्टल टू → बैंक मोड़ मार्केट → मुर्गा पाड़ा महावीर चौक → आर.सी. सिंह हार्टिंग → अंबेडकर चौक → नेताजी चौक → किरीबुरू थाना → लोकेश्वर नाथ शिव मंदिर → मेन मार्केट → प्रोस्पेक्टिंग चौक → ठेकेदार कॉलोनी → मीना बाजार → शॉपिंग सेंटर → पुनः काली मंदिर।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर खिलाड़ियों द्वारा पारंपरिक खेल और करतब का प्रदर्शन किया जाएगा। अंत में काली मंदिर परिसर में कार्यक्रम का समापन एवं विसर्जन किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने में जुटे सदस्य
रामनवमी शोभायात्रा और पूजा को सफल बनाने के लिए कमेटी के सदस्य सक्रिय रूप से तैयारी में जुटे हैं। आयोजन में मुख्य रूप से गुंजन सिंह, संतोष प्रसाद, अरविंद भगत, नवल कुमार, विक्रम कुमार, राज नारायण शर्मा, विश्वकर्मा चंद्र गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, गोवर्धन शर्मा, प्रताप सेठी, ब्रजलाल चौधरी और चैकी दुबे समेत अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।
कमेटी के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रामनवमी के इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।














