भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

----Advertisement----

 

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना

On: September 23, 2025 2:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गुवा संवाददाता। शारदीय नवरात्र महापर्व के दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धा और आस्था का माहौल छा गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान के साथ की।

महिलाओं ने रखा उपवास, मांगी मंगल की कामना

गुवा रामनगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं ने उपवास रखकर मां की आराधना की और परिवार में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगल की कामना की।

वन देवी मंदिर में उमड़ी भीड़

गुवा से मनोहरपुर मार्ग पर लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित मां वन देवी मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ जुटी। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने पुष्प, फल और अक्षत अर्पित कर मां की आरती उतारी। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

धार्मिक महत्व

मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से साधक को तप, त्याग, संयम और धैर्य की शक्ति प्राप्त होती है। नवरात्र का दूसरा दिन आत्मसंयम और तपस्या का प्रतीक माना जाता है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment