गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि की तैयारी
रिपोर्ट: शैलेश सिंह
आगामी 08 सितम्बर को गुवा में आयोजित होने वाले शहीद दिवस और झारखंड राज्य निर्माता व दिशूम गुरु *शिबू सोरेन की “अंतिम जोहार यात्रा” की तैयारी को लेकर आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की अहम बैठक गुवा डी.बी. मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की।
बैठक में गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और “अंतिम जोहार यात्रा” की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला स्तरीय तैयारी समिति का गठन
बैठक में जिला स्तरीय तैयारी समिति का गठन किया गया, जिसमें शामिल हैं –
- जिला अध्यक्ष: सोनाराम देवगम
- उपाध्यक्ष: दीपक कुमार प्रधान, विकास गुप्ता, अशोक दास, प्रेम मुंडरी
- जिला सचिव: राहुल आदित्य
- प्रवक्ता: बुधराम लागुरी
- कोषाध्यक्ष: सुभाष बनर्जी
- महिला मोर्चा अध्यक्ष: लक्ष्मी सुरेन
- युवा मोर्चा अध्यक्ष: अभिषेक सिंकु
- व्यवसाय मोर्चा अध्यक्ष: प्रेम गुप्ता
- संगठन सचिव: वृन्दावन गोप, मन्नाराम कुदादा
- नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष: दुर्गा चरण देवगम (सचिव: आलोक अजय तोपनो)
- जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष: महेंद्र तिरिया (सचिव: आनंद करुवा)
- जिला सदस्य: बामिया माझी, मो. तबारक खान, रिमू बहादुर, बिपिन पुरती
शहीद परिवारों को सम्मानित करने का संकल्प
जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीद परिवारों और झामुमो कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक सकुशल लाने-लेजाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की होगी। उन्होंने कहा –
“हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुवा गोलीकांड के शहीदों को जिले के सभी क्रांतिकारी झामुमो कार्यकर्ता जोश-खरोश के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वीर शहीदों का बलिदान झारखंड के इतिहास में अमर है।”
नोवामुंडी और जगन्नाथपुर की जिम्मेदारी
श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी नोवामुंडी और जगन्नाथपुर प्रखंड समिति को दी गई है। इन इलाकों से ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता
बैठक में बड़ी संख्या में झामुमो नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से –
दीपक कुमार प्रधान, प्रेम मुंडरी, अशोक दास, राहुल आदित्य, बुधराम लागुरी, मन्नाराम कुदादा, मंजीत हासदा, दुर्गा चरण देवगम, अभिषेक सिंकु, लक्ष्मी सुरेन, मो. तनवीर आलम, इस्तेयाक आलम, अर्जुन कच्छप, मो. तबारक खान, वृन्दावन गोप, बामिया माझी, रिमू बहादुर, आलोक अजय तोपनो, मनोज लागुरी, महेंद्र तिरिया, कपिलेश्वर दोंगो, लागो चम्पीया, चरण चम्पीया, दामु चम्पीया, प्रभात कुमार सिंकु, सोनू हरिवंश राम, सोनू महापत्रो, दीनबंधु भँज, नितेश कुमार करुवा, अभिराम देवगम, मो. शादान, पप्पू करुवा, अभिषेक तांती, प्रधान चम्पीया, सोमा कुमार महतो, बिरसिंह पुरती, तुलसीनाथ केराई, सुभाष चंद्र दास, मो. फिरोज, शमशाद आलम, विजय कुमार, मो. तनवीर आलम, लखन हेमब्रम, मुकेश गोप, जगबंदु गोप, मो. बसीद इक़बाल, नौशाद अख्तर, सन्यासी कुमार राम समेत झामुमो के सभी मोर्चा और संगठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल थे।
माहौल बना जोशीला
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि गुवा शहीद दिवस और “अंतिम जोहार यात्रा” को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देगी बल्कि झारखंड की अस्मिता और शिबू सोरेन के संघर्षों को भी याद करेगी।