भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

---Advertisement---

खरसावां: युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेमेंद्र मिश्रा ने जताई कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी

On: September 4, 2025 7:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पार्टी पर्यवेक्षक डॉ. विश्वरंजन मोहंती से मिलकर सौंपा बायोडाटा, कहा – मौका मिला तो जिले में संगठन को करूंगा और मजबूत

सरायकेला-खरसावां। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रेमेंद्र मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के जिला पर्यवेक्षक सह एआईसीसी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. विश्वरंजन मोहंती से मुलाकात कर अपना बायोडाटा सौंपा और पार्टी में अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

13 वर्षों से जुड़े कांग्रेस से

प्रेमेंद्र मिश्रा ने बताया कि वह वर्ष 2012 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और पिछले 13 वर्षों से पार्टी में सक्रिय व समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें पार्टी संगठन की ओर से कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

  • 2014 से 2017 तक वह युवा कांग्रेस के खरसावां विधानसभा अध्यक्ष रहे।
  • 2017 से 2021 तक युवा कांग्रेस के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष का दायित्व निभाया।
  • 2021 से अब तक वह लगातार दूसरी बार युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।
    इसके अतिरिक्त वह सांसद प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प

अपनी दावेदारी पेश करने के बाद प्रेमेंद्र मिश्रा ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें सरायकेला-खरसावां कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपती है, तो वह जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए उनका योगदान और समर्पण किसी से छिपा नहीं है। “यदि मुझे मौका दिया जाता है तो निश्चित रूप से जिले में कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती दूंगा,” उन्होंने कहा।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment