भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

नया गांव में जमीन सीमांकन को लेकर ग्रामीणों का विरोध

On: January 31, 2026 6:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

तनावपूर्ण माहौल में बिना कार्रवाई लौटे अंचल अधिकारी व पुलिस टीम

गुवा संवाददाता।
नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा थाना क्षेत्र की दिरीबुरु पंचायत स्थित नया गांव में शुक्रवार को जमीन सीमांकन को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। गांव निवासी केशनी बारिक की 12 डिसमिल भूमि के सीमांकन के लिए पहुंचे अंचल अधिकारियों एवं बड़ाजामदा पुलिस को ग्रामीणों के विरोध के चलते बिना सीमांकन किए ही वापस लौटना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोवामुंडी प्रखंड से पहुंचे सर्किल इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मौजा दिरीबुरु टोला नया गांव अंतर्गत खाता संख्या 95, थाना संख्या 770, प्लॉट संख्या 1459 एवं 1460 पर स्थित कुल 12 डिसमिल भूमि (4 डिसमिल एवं 8 डिसमिल) का सीमांकन अंचल अधिकारी के आदेश पर किया जाना था।

प्रशासनिक व पारंपरिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होनी थी प्रक्रिया

सीमांकन की प्रक्रिया अंचल जमीन राजस्व उप निरीक्षक, बड़ाजामदा ओपी पुलिस बल तथा पारंपरिक ग्राम प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रारंभ की जानी थी। मौके पर दिरीबुरु गांव के मुंडा नरेश चाम्पिया, बड़ाजामदा मुंडा दिगंबर चातोम्बा, बड़ाजामदा पीढ़ क्षेत्रीय मानकी साजन चातोम्बा एवं पीढ़ डाकुवा विवेक सुंडी भी मौजूद थे।

ग्रामीणों ने जताया विरोध, काम नहीं होने दिया

जैसे ही सीमांकन की प्रक्रिया शुरू करने की कोशिश की गई, गांव के कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध इतना तीव्र हो गया कि प्रशासनिक टीम को कार्यवाही रोकनी पड़ी। ग्रामीणों के विरोध के कारण मौके पर तनाव की स्थिति बन गई, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।

स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक टीम बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गई।

विरोध करने वालों के नाम आए सामने
केशनी बारिक की जमीन के सीमांकन का विरोध करने वालों में महेंद्र महाकुड़, योगी बारिक, त्रीनाथ बारिक, अरुण बारिक, घासीराम बारिक, पांडवा महाकुड़, अग्रवाल बारिक एवं लखींद्र महाकुड़ के नाम सामने आए हैं।

आगे की कार्रवाई पर नजर बनाए प्रशासन

प्रशासन की ओर से मामले को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर पुनः सीमांकन का प्रयास किया जाएगा।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment