भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

---Advertisement---

गुवा अयस्क खान में मजदूरों की 15 सूत्री मांग: पहल नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन चक्का जाम की चेतावनी

On: September 4, 2025 3:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गुवा। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने गुवा अयस्क खान प्रबंधन को चेतावनी दी है कि अगर उनकी 15 सूत्री मांगों पर शीघ्र पहल नहीं की गई तो मजदूर संगठन अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू करेगा। बुधवार देर शाम संघ के यूनियन कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे के दिशा-निर्देशन में विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संघ के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने की।

बैठक में कहा गया कि यूनियन लगातार स्थाई एवं ठेका मजदूरों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष रखती रही है, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। मजदूरों ने प्रबंधन पर उदासीनता और मजदूर विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। शुक्रवार को सेल प्रबंधन के साथ प्रस्तावित बैठक में 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा जाएगा।

अनसुनी पर चक्का जाम की चेतावनी

महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने स्पष्ट कहा कि यदि सेल प्रबंधन इस बार भी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाता, तो वहीं बैठक स्थल से अनिश्चितकालीन चक्का जाम की घोषणा कर दी जाएगी।

15 सूत्री प्रमुख मांगें

यूनियन की ओर से रखी गई 15 सूत्री मांगें इस प्रकार हैं:

  1. ठेका कर्मियों से ज्वाइनिंग तिथि के बिना ए-रजिस्टर में हस्ताक्षर कराना बंद हो।
  2. स्थाई कर्मियों की तरह ठेका कर्मियों को भी सेवानिवृत्ति की पूर्व सूचना पत्र मिले।
  3. ठेका कर्मियों के नो-स्टॉक मेडिसिन बिल का लंबित भुगतान तुरंत शुरू किया जाए।
  4. ठेका कर्मियों के नाइट अलाउंस और सीक लीव में तत्काल वृद्धि की जाए।
  5. स्थाई और ठेका कर्मियों के आश्रितों व ग्रामीण युवाओं को PGPT प्रशिक्षण दिया जाए।
  6. ठेका कर्मियों का लंबित अपग्रेडेशन शीघ्र पूरा किया जाए।
  7. गुवा अयस्क खान दुर्घटना में मृत व घायल मजदूरों के मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
  8. कोलकाता गेस्ट हाउस सुविधा बंद न की जाए।
  9. मेनपावर की कमी दूर करने के लिए स्थानीय स्तर पर भर्ती हो।
  10. गुवा के शिक्षित युवाओं को सेल परीक्षा की तैयारी हेतु प्रशिक्षण मिले।
  11. स्थाई कर्मियों को डाउन ग्रेड प्रमोशन दिया जाए जो भारी मशीन या अतिरिक्त काम कर रहे हैं।
  12. मजदूरों का वेतन समय पर नहीं देने वाले व रिट्रेचमेंट बेनिफिट रोकने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए।
  13. पिछले 10 सालों से लोडिंग, डिगिंग, सफाई आदि अतिरिक्त काम करने वाले ठेका मजदूरों को रेगुलर किया जाए।
  14. जॉब कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत कर्मियों को मेडिकल बुक उपलब्ध कराया जाए।
  15. गुवा अयस्क खान के ठेका कर्मियों के लिए पेंशन योजना लागू की जाए।

मजदूरों में आक्रोश

बैठक में मौजूद मजदूरों ने कहा कि गुवा अयस्क खान में काम करने वाले स्थाई और ठेका कर्मी लगातार शोषण झेल रहे हैं। न तो उन्हें समय पर वेतन मिलता है और न ही अन्य सुविधाएँ। यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment