भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

हाईकोर्ट ने रामाशंकर पांडेय के निष्कासन आदेश पर लगाई रोक

On: September 29, 2025 6:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पुराने मामलों के आधार पर जारी आदेश 26 सितंबर को हुई सुनवाई में स्थगित

गुवा संवाददाता।
झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार 26 सितंबर 2025 को रामाशंकर पांडेय उर्फ राम पांडेय के खिलाफ जारी निष्कासन (Exterment) आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। न्यायमूर्ति अंबुज नाथ की अदालत में हुई सुनवाई में कहा गया कि यह आदेश कई पुराने आपराधिक मामलों के आधार पर पारित किया गया था, जबकि वे मामले 1996 से 2005 के बीच के हैं।


क्या कहा अदालत ने

अदालत ने स्पष्ट किया कि पांडेय के खिलाफ जिन मामलों का हवाला दिया गया है, वे बेहद पुराने हैं। ऐसे में इस निष्कासन आदेश पर तुरंत अमल करना उचित नहीं होगा। अदालत ने मामले को पूजा अवकाश के बाद सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।


आदेश पर लगी अंतरिम रोक

हाईकोर्ट ने साफ कहा कि 17 जून 2025 को C.C.A केस नंबर 05/2024-25 में पारित निष्कासन आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक (Stay) बनी रहेगी। इसका सीधा मतलब है कि पांडेय पर फिलहाल निष्कासन आदेश लागू नहीं होगा।


दोनों पक्षों की दलीलें

  • याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता गौतम कुमार ने दलील दी कि निष्कासन आदेश पुराने मामलों के आधार पर मनमाने तरीके से पारित किया गया है।
  • राज्य की ओर से अधिवक्ता दीपक कुमार (ए.सी. टू ए.जी.) ने पक्ष रखा।

अगली सुनवाई

मामले की अगली सुनवाई अब पूजा अवकाश के बाद होगी। तब तक पांडेय के खिलाफ जारी आदेश प्रभावी नहीं रहेगा।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment