भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

---Advertisement---

विजय–टू खदान नहीं खुली तो नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय में होगा धरना

On: September 4, 2025 2:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा बोले – “बेरोजगारी से जूझ रहे मजदूर भूखमरी की कगार पर”

गुवा/किरीबुरू संवाददाता।
टाटा स्टील की विजय–टू आयरन ओर खदान के बंद होने से उत्पन्न संकट को लेकर गुरुवार सुबह गुवा हाथी चौक पर झारखंड मजदूर यूनियन के बैनर तले बड़ी बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील बारला, पूर्व मुखिया कपिलेश्वर दोंगो, यूनियन के गुवा अध्यक्ष लालमोहन महतो, महासचिव हेमराज सोनार, बरायबुरु इकाई अध्यक्ष दीनबंधु पात्रों सहित बड़ी संख्या में 17 गांवों के मजदूर और ग्रामीण शामिल हुए।

खदान बंद होने से चरमराया जनजीवन

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि 17 अगस्त से पर्यावरणीय स्वीकृति नहीं मिलने के कारण विजय–टू खदान बंद कर दी गई है। इससे पूरे सारंडा क्षेत्र में भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई है।
उन्होंने कहा, “हजारों मजदूर बेरोजगार हो चुके हैं। मजदूरों के घर में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है। परिवार का पेट भरने के लिए लोग पलायन को मजबूर हैं। सरकार को तुरंत खदान खोलने की पहल करनी चाहिए।”

8 सितंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 8 सितंबर को गुवा गोलीकांड शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जब गुवा आएंगे, तब झारखंड मजदूर यूनियन हजारों की संख्या में मजदूरों और ग्रामीणों के साथ उन्हें ज्ञापन सौंपेगी।

दुर्गा पूजा से पहले नहीं खुली खदान तो होगा आंदोलन

पूर्व विधायक बोबोंगा ने साफ कहा कि अगर दुर्गा पूजा से पहले विजय–टू खदान नहीं खुली तो नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना–प्रदर्शन कर सरकार से खदान खोलने की मांग की जाएगी।

टाटा स्टील प्रबंधन से भी हुई वार्ता

बैठक के उपरांत झारखंड मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने टाटा स्टील की विजय–टू खदान प्रबंधन से भी मुलाकात की और खदान जल्द खोलने की मांग रखी।

बैठक में मौजूद रहे

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, भारत आदिवासी पार्टी के अध्यक्ष सुशील बारला, झारखंड मजदूर यूनियन बरायबुरु के अध्यक्ष दीनबंधु पात्रों, गुवा अध्यक्ष लालमोहन महतो, महामंत्री हेमराज सोनार, प्रकाश राऊत सहित 17 गांवों – तितलीघाट, छोटानागरा, जामकुंडिया, किरीबुरू, सोनापी, हेंदेबुरु, मनोहरपुर, गुवा, बड़ाजामदा, बोकना, टाटिबा, बरायबुरु, बिचाईकिरी, कोलायबुरु, बाईहातु, दिरीबुरु, कुमड़ी, बालिबा, बोलानी, थलकोबाद, गांगदा, घाटकुरी, नोवामुंडी, टोंटोगढ़ा, झारबेड़ा, बहदा, पंडरासाली आदि गांवों के मजदूर और ग्रामीण शामिल हुए।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment