भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित

On: October 31, 2025 11:51 AM
Follow Us:
---Advertisement---

किरीबुरू में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जुटे स्कूली बच्चे, पुलिस और सीआरपीएफ जवान

रिपोर्ट शैलेश सिंह
किरीबुरू। लौह नगरी किरीबुरू में शुक्रवार को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा, किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार, पुलिस पदाधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और सीआरपीएफ के जवान शामिल हुए।

‘Run for Unity’ से गूंजी सड़कें

कार्यक्रम के तहत “Run for Unity” का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों, पुलिस जवानों और सीआरपीएफ बल ने एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ दौड़ लगाई। पूरे क्षेत्र में ‘एकता जिंदाबाद’, ‘सरदार पटेल अमर रहें’ जैसे नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

प्रतिभागी बच्चों को मिला सम्मान

राष्ट्रीय एकता दिवस के इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को कलम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में देशभक्ति और प्रेरणा की भावना और मजबूत हुई।

अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया और आज उनका दिखाया मार्ग देश को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment