भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

किरीबुरू टाउनशिप के चौक-चौराहे होंगे जगमग, सेल प्रबंधन ने 8 स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगाने का कार्य किया शुरू

On: January 21, 2026 4:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रिपोर्ट शैलेश सिंह।
सेल की किरीबुरू खदान प्रबंधन द्वारा किरीबुरू टाउनशिप के चौक-चौराहों को रौशन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 8 स्थानों पर हाई मास्ट लाइट टावर लगाए जा रहे हैं, जिससे रात्रि के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी और नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इसी कड़ी में पीसीएस स्कूल के सामने स्थापित किए गए हाई मास्ट टावर का विधिवत उद्घाटन किरीबुरू के सीजीएम पी. एम. शिरपुरकर द्वारा किया गया। उद्घाटन से पूर्व पंडित आलोक मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य के सफल संचालन की कामना की।

सुरक्षा और सौंदर्य दोनों को मिलेगा बढ़ावा

हाई मास्ट लाइट लगाए जाने से न केवल टाउनशिप की रात्रिकालीन दृश्यता में सुधार होगा, बल्कि इससे सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। चौक-चौराहों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त रोशनी होने से दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी तथा असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर सेल प्रबंधन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनाकुशरे, महाप्रबंधक राम सिंह, महाप्रबंधक डी. बी. जयकर सहित दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने इस पहल को किरीबुरू टाउनशिप के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

नगरवासियों में खुशी

हाई मास्ट लाइट लगाए जाने के कार्य से स्थानीय नागरिकों में भी खुशी देखी गई। लोगों का कहना है कि लंबे समय से चौक-चौराहों पर बेहतर रोशनी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी होती दिख रही है।
सेल की किरीबुरू खदान प्रबंधन की यह पहल न केवल आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करेगी, बल्कि टाउनशिप को आधुनिक और सुरक्षित शहर के रूप में विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment