भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

गुवा सेल के कार्यकारी अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत, सेल परिसर में शोक

On: August 15, 2026 5:09 PM
Follow Us:
गुवा सेल के कार्यकारी अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत, सेल परिसर में शोक
---Advertisement---

गुवा संवाददाता। गुवा सेल के खदान क्षेत्र के माइनिंग विभाग में कार्यरत सेल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर दिवेंदू दास (32) की शनिवार को हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। घटना के बाद सेल प्रबंधन, अधिकारियों, कर्मचारियों समेत पूरे गुवा क्षेत्र में शोक की लहर है।

सेल अधिकारियों के अनुसार, 15 अगस्त को सेल प्रबंधन की ओर से सेल फुटबॉल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें दिवेंदू दास ने भी फुटबॉल मैच में हिस्सा लिया। मैच खेलने के बाद उन्होंने करीब आधे घंटे तक मैदान में आराम किया। इसके बाद वह पैदल अपने आवास की ओर लौट रहे थे। कुछ दूरी तय करने के बाद अचानक सड़क पर गिर पड़े।

गुवा सेल के कार्यकारी अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत, सेल परिसर में शोक

घटना की जानकारी मिलते ही सीआईएसएफ जवानों ने तत्काल उन्हें गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना उनकी पत्नी को दी गई, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचीं।

सेल अधिकारियों ने बताया कि दिवेंदू दास की नियुक्ति आसनसोल से गुवा सेल में हुई थी और गुवा में सेवा करते हुए उन्हें करीब दो वर्ष ही हुए थे। उनकी शादी को भी लगभग एक वर्ष ही हुआ था। इतनी कम उम्र में अचानक हुई मौत से सेल के माइनिंग विभाग समेत पूरे गुवा क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

दिवेंदू दास के निधन पर सेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment