रिपोर्ट : शैलेश सिंह
किरीबुरू। श्रावण मास के पावन अवसर पर 26 अगस्त को श्रीश्री लोकेश्वर नाथ धाम मंदिर, किरीबुरू में किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरू के कांवड़ियों की ओर से भव्य महाभोग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के सभी वर्गों के हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर इसे सफल बनाया।

मंदिर परिसर में जुटे हजारों भक्त
महाभोग कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं और बच्चों की संख्या भी काफी अधिक रही। भक्तों में महाभोग को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

दलमा-भात और खीर का भक्तों ने लिया प्रसाद
कांवड़िया कमेटी के भक्तों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए दलमा, भात, खीर, चटनी, पापड़ समेत विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए थे। मंदिर परिसर में भक्तों ने एक साथ बैठकर श्रद्धा भाव से महाभोग ग्रहण किया।

भक्ति और आस्था से सराबोर रहा माहौल
महाभोग के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान लोकेश्वर नाथ की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कांवड़ियों की ओर से आयोजित महाभोग कार्यक्रम की लोगों ने सराहना की।













