रिपोर्ट: शैलेश सिंह
मेघाहातुबुरु: केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा XI में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी नोटिस के अनुसार यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 28 अप्रैल 2026 तक चलेगी। खास बात यह है कि इस बार नॉन-केवी (अन्य विद्यालयों) के छात्रों के लिए भी आवेदन का मौका दिया गया है, जिससे क्षेत्र के छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है।

कॉमर्स और आर्ट्स में खाली सीटें, छात्रों के लिए बड़ा अवसर
विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कक्षा XI के कॉमर्स (Commerce) और आर्ट्स (Arts) स्ट्रीम में सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें नॉन-केवी छात्रों को भी प्रवेश दिया जाएगा। यह उन छात्रों के लिए बड़ी राहत है जो अच्छे शिक्षण संस्थान में आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं।
ऑफलाइन मोड में होगा आवेदन, वेबसाइट से डाउनलोड करें फॉर्म
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में पूरी की जाएगी। छात्र एवं अभिभावक विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही QR कोड के माध्यम से भी फॉर्म और जरूरी दिशा-निर्देश प्राप्त किए जा सकते हैं।
यह है पूरा शेड्यूल
* फॉर्म डाउनलोड: 24 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026
* भरे हुए फॉर्म जमा: 27 अप्रैल से 2 मई 2026 तक
* मेरिट लिस्ट जारी: 4 मई 2026 से आगे
जरूरी दस्तावेजों के बिना नहीं होगा आवेदन स्वीकार
विद्यालय प्रबंधन ने सख्ती के साथ कहा है कि सभी आवेदकों को जरूरी दस्तावेजों के साथ ही आवेदन जमा करना होगा। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
* कक्षा 10 की मार्कशीट (Self-attested)
* आवासीय प्रमाण पत्र
* छात्र एवं अभिभावक का आधार कार्ड
* सेवा प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)
* आरक्षण प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS)
* खेल, स्काउट-गाइड या अन्य उपलब्धि प्रमाण पत्र
जनरल इंस्ट्रक्शन: इन नियमों का करना होगा पालन
विद्यालय द्वारा जारी सामान्य निर्देशों के अनुसार:
सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित शेड्यूल का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।
* आवेदन फॉर्म को सही तरीके से भरकर * आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा।
* डिजिलॉकर/प्रिंटेड मार्कशीट की स्व-प्रमाणित कॉपी अनिवार्य है।
* आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि या दस्तावेजों की कमी होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
* खेल, एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं अन्य गतिविधियों के प्रमाण पत्र जहां लागू हों, संलग्न करना जरूरी है।
मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला
विद्यालय ने साफ कर दिया है कि केवल आवेदन करने से प्रवेश सुनिश्चित नहीं होगा। सीटों की उपलब्धता और मेरिट के आधार पर ही दाखिला दिया जाएगा। स्ट्रीम आवंटन भी सीटों की स्थिति के अनुसार किया जाएगा।
संपर्क के लिए जारी किया गया नंबर
किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए विद्यालय प्रशासन ने संपर्क विवरण जारी किया है:
👉 सुजीत कुमार, पीजीटी (अर्थशास्त्र)
📞 मोबाइल नंबर: +91 85390 21334
अभिभावकों से अपील – समय पर करें आवेदन
विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित समयसीमा का पालन करें और सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।














