भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

किरीबुरू में जिओ नेटवर्क ठप, केबल चोरी से संचार व्यवस्था ध्वस्त

On: April 29, 2026 4:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अहले सुबह से पूरी तरह बंद सेवा, 30 अप्रैल शाम तक बहाली का दावा

रिपोर्ट: शैलेश सिंह

किरीबुरू शहर में बुधवार 29 अप्रैल की अहले सुबह से Reliance Jio की संचार सेवा पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अचानक नेटवर्क गायब हो जाने से आम जनता, छात्र, व्यवसायी और ऑनलाइन कार्य करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

केबल काटकर चोर हुए फरार

जिओ के स्थानीय कर्मचारियों के अनुसार, अज्ञात चोरों ने संचार नेटवर्क से जुड़े मुख्य केबल तार को काट लिया है। इस घटना के कारण पूरे क्षेत्र में नेटवर्क सेवा बाधित हो गई है। बताया जा रहा है कि यह केबल नेटवर्क का अहम हिस्सा था, जिसके कटते ही पूरी व्यवस्था चरमरा गई।

पहले भी हो चुकी है चोरी, फिर भी सुरक्षा नहीं

यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इलाके में नेटवर्क केबल चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

जनजीवन पर पड़ा व्यापक असर

संचार सेवा ठप होने से ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्र, डिजिटल लेन-देन करने वाले व्यापारी और जरूरी कॉल पर निर्भर आम लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इंटरनेट सेवा बंद होने से सरकारी और निजी कार्य भी बाधित हो गए हैं।

30 अप्रैल तक बहाली का दावा

जिओ कर्मियों ने बताया कि नया केबल लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा और 30 अप्रैल की शाम तक सेवा बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, तब तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment