भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारी तेज, मेघाहातुबुरू में हुई बैठक

On: July 12, 2026 7:11 AM
Follow Us:
---Advertisement---

 

रिपोर्ट शैलेश सिंह

आगामी 09 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर शनिवार को सायं 4 बजे मेघाहातुबुरू स्थित कम्युनिटी हॉल में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इलियास चम्पिया ने की।
बैठक में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस के सफल आयोजन तथा सरांडा क्षेत्र के गांवों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि आदिवासी समुदाय को उनके मौलिक अधिकार, जल-जंगल-जमीन के अधिकार, रोजगार गारंटी तथा पलायन जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बैनर एवं फ्लेक्स तैयार कर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
बैठक में बीर सिंह मुंडा, एस. होरो, एलिजाबेथ पुर्त्ती, बुधवा कोनगाड़ी, जुरेन्द्र अंगारिया, सरगिया अंगारिया, लखन चांपिया, सुरेश मुर्मू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि आयोजन की तैयारियों की समीक्षा एवं आगे की रणनीति तय करने के लिए अगली बैठक 17 जुलाई 2026 को सायं 4 बजे मेघाहातुबुरू स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित की जाएगी।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment