भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

13 से 15 जुलाई तक सिंहभूम दौरे पर रहेंगे बाबूलाल मरांडी, मेघाहातुबुरू व नोवामुंडी में कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

On: July 12, 2026 7:19 AM
Follow Us:
---Advertisement---

 

रिपोर्ट: शैलेश सिंह

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 13 से 15 जुलाई 2026 तक पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा विभिन्न स्थानों पर संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई (सोमवार) को सुबह 9 बजे रांची से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे मेघाहातुबुरू के सोजूआ वन विश्रामागार पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं भोजन का कार्यक्रम है। इसके बाद दोपहर 2 बजे मेघाहातुबुरू से प्रस्थान कर शाम 5 बजे मेघाहातुबुरू सेल गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।


14 जुलाई (मंगलवार) को सुबह 10 बजे मेघाहातुबुरू से रवाना होकर दोपहर 1 बजे नोवामुंडी टाटा स्टील गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात और भोजन के बाद दोपहर 2 बजे चाईबासा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 4:30 बजे चाईबासा परिसदन पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम चाईबासा परिसदन में होगा।
15 जुलाई (बुधवार) को सुबह 11 बजे चाईबासा से सड़क मार्ग द्वारा रांची के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2 बजे रांची पहुंचेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित जिला प्रशासन एवं अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment