भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

सेल प्रबंधन और झारखंड मज़दूर यूनियन के बीच वार्ता, मजदूर हितों के कई मुद्दों पर चर्चा

On: July 14, 2026 5:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गुवा संवाददाता।

झारखंड मज़दूर यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार के नेतृत्व में यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने गुवा में सेल प्रबंधन के साथ मजदूर हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में यूनियन की ओर से प्रकाश राउत, कपिलेश्वर डोंगो, सोमा कुमार महतो, राजकुमार बोसा, धिरू साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

आउटसोर्सिंग और लंबित टेंडर का मुद्दा

बैठक में आउटसोर्सिंग (टेंडर) के तहत संचालित छोटी गाड़ियों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन ने बताया कि छोटी गाड़ियों का टेंडर करीब एक वर्ष से लंबित है और फिलहाल नोटशीट के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है। इस पर सेल प्रबंधन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

गेस्ट हाउस की सुविधाएं होंगी बेहतर

यूनियन ने राउरकेला में इलाज के लिए जाने वाले मजदूरों के ठहरने हेतु उपलब्ध गेस्ट हाउस की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया। प्रबंधन ने गेस्ट हाउस की मरम्मत कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। साथ ही कोलकाता स्थित रूबी हॉस्पिटल के गेस्ट हाउस में सप्लाई मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था किए जाने की जानकारी भी दी।

न्यूनतम मजदूरी और फाइनल सेटलमेंट पर चिंता

बैठक में कई मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान मिलने की शिकायत भी रखी गई। इसके अलावा ठेकेदारों द्वारा रिट्रेंचमेंट (फाइनल सेटलमेंट) की राशि समय पर नहीं देने का मामला भी उठाया गया। प्रबंधन ने संबंधित ठेकेदारों के साथ जल्द बैठक कर मामले की समीक्षा करने और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

रांजाबुरु माइंस में कैंटीन की मांग

यूनियन ने रांजाबुरु स्थित मां सरला कंस्ट्रक्शन के अधीन संचालित सेल माइंस में कार्यरत मजदूरों के लिए कैंटीन शुरू करने की मांग रखी। यूनियन का कहना है कि भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं होने से मजदूरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सकारात्मक रही वार्ता

बैठक में मजदूर हितों से जुड़े अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। झारखंड मज़दूर यूनियन ने कहा कि वह मजदूरों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है, जबकि सेल प्रबंधन ने सभी मुद्दों पर उचित कार्रवाई और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गुवा सेल प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा तेज : झामसंसं

खदान अधिकारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय हुई स्टील एक्जीक्यूटिव्स फेडरेशन ऑफ इंडिया

SAIL प्रबंधन पर कर्मचारियों के हक़ पर ‘डाका’ का आरोप, BMS का अल्टीमेटम—बकाया दो, नहीं तो लेबर कमिश्नर के दरवाज़े पर होगी लड़ाई

चिड़िया खदान में ‘रोजगार की लड़ाई’ या ‘ठेके की राजनीति’? आखिर किसके इशारे पर सुलग रहा है सारंडा का आंदोलन!

मेघाहातुबुरु खदान में नए एचआर अधिकारी का स्वागत, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने जताई उम्मीदें

32 वर्षों की सेवा के बाद जयपाल हस्सा पुर्त्ती सेवानिवृत्त, मेघाहातुबुरू माइंस में भावभीनी विदाई

Leave a Comment