भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

युवा अधिकारी दिवेंदू दास की असमय मौत से सेल परिवार मर्माहत, ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने परिजनों को हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

On: August 15, 2026 9:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

 

32 साल की उम्र में बुझ गया होनहार अधिकारी का जीवनदीप

गुवा सेल के युवा अधिकारी दिवेंदू दास की असमय मौत से सेल परिवार में गहरा शोक

रिपोर्ट शैलेश सिंह 

गुवा सेल के माइनिंग विभाग में कार्यरत युवा सेल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर दिवेंदू दास (32) की अचानक हुई दुखद मौत से पूरे सेल परिवार में शोक की लहर है। 15 अगस्त को फुटबॉल मैच खेलने के बाद अचानक सड़क पर गिरने और अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार

अधिकारी समूह की ओर से अवधेश कुमार ने जताया गहरा दुख

झारखंड खदान समूह ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार ने दिवेंदू दास के असमय निधन पर पूरे अधिकारी समूह की ओर से गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि मृत साथी के परिजनों के साथ-साथ पूरे अधिकारी वर्ग को भी इस अपूरणीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

“क्षति की भरपाई संभव नहीं, लेकिन परिवार अकेला नहीं”

अवधेश कुमार ने कहा कि दिवेंदू दास के निधन से हुई क्षति की भरपाई अब किसी भी कीमत पर नहीं हो सकती। इतनी कम उम्र में एक युवा अधिकारी का चले जाना पूरे सेल परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि पूरा ऑफिसर्स एसोसिएशन परिवार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

“परिवार को मुआवजा और न्याय दिलाने में पूरी ताकत लगाएगा एसोसिएशन”

उन्होंने कहा कि दिवेंदू दास के परिवार को तमाम उचित मुआवजा, सुविधाएं और न्याय दिलाने के लिए ऑफिसर्स एसोसिएशन हर संभव प्रयास करेगा। यह मामला सेल के अधिकारी की असमय मौत से जुड़ा है और अधिकारी वर्ग पीड़ित परिवार को उनके अधिकार एवं सभी उचित सुविधाएं दिलाने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

मृत सेल अधिकारी देवेंदू दास अपनी पत्नी साथ (फाइल फोटो)

“मृत साथी के दुख में राजनीति नहीं, परिवार का साथ दें”

अवधेश कुमार ने भावुक अपील करते हुए कहा कि दिवेंदू दास जैसे युवा साथी के निधन को लेकर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार के दुख-दर्द को समझते हुए उनके साथ खड़े रहें और परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान करें।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटे अधिकारी और सहकर्मी

उन्होंने बताया कि दिवेंदू दास के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए सेल के अधिकारी एवं सहयोगी सेल कर्मी लगातार लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम समय तक मृत साथी और उनके परिवार के प्रति हर संभव जिम्मेदारी निभाना अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग का कर्तव्य है।

एक युवा साथी का यूं चले जाना पूरे सेल परिवार के लिए अपूरणीय क्षति

अवधेश कुमार ने कहा कि दिवेंदू दास की असमय मौत केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे सेल परिवार की व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में ऑफिसर्स एसोसिएशन परिवार के साथ खड़ा है और उनके अधिकारों, सुविधाओं एवं न्याय के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रखेगा।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment