भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

बड़ाजामदा की वेल्डोन फ्यूचर एकेडमी ने जीती ऑल ओडिशा JKA कराटे चैंपियनशिप की ओवरऑल ट्रॉफी

On: August 25, 2026 7:00 PM
Follow Us:
बड़ाजामदा की वेल्डोन फ्यूचर एकेडमी ने जीती ऑल ओडिशा JKA कराटे चैंपियनशिप की ओवरऑल ट्रॉफी
---Advertisement---

सूर्यांशु प्रसाद बने ग्रैंड चैंपियन, खिलाड़ियों ने जीते कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

गुवा संवाददाता।

22 और 23 अगस्त को JKAWF इंडिया ओडिशा के तत्वावधान में बड़बिल स्थित सेंट मैरी स्कूल में ‘परमानंद मेमोरियल कप’ के रूप में पहली ऑल ओडिशा JKA कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पद्मश्री तुलसी मुंडा ने किया। प्रतियोगिता में नौ विभिन्न क्लबों एवं स्कूलों के कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बड़ाजामदा की वेल्डोन फ्यूचर एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पदक हासिल किए और ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस उपलब्धि से स्कूल सहित बड़ाजामदा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता में अभिश्री बोस ने काता और कुमिते दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किया। अमरप्रीत सिंह और अनुष्का भारती ने काता में रजत पदक जीता। अनुश्री कुमारी ने काता में स्वर्ण पदक हासिल किया। अप्सरा अंसारी ने काता में कांस्य तथा कुमिते में स्वर्ण पदक जीता।
वहीं अर्जुन करुआ, आस्था सिंह और सूर्यांशु प्रसाद ने काता एवं कुमिते दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ईनम मुंडा ने काता एवं कुमिते में रजत पदक हासिल किया। मानशी यादव ने कुमिते में कांस्य पदक जीता।
नायला अनाम ने काता में स्वर्ण और कुमिते में रजत पदक हासिल किया। प्रिया साहू ने काता एवं कुमिते दोनों में रजत पदक जीता। विक्की मुंडा ने काता में स्वर्ण, जबकि युवराज साहू ने कुमिते में कांस्य पदक हासिल किया।

सूर्यांशु प्रसाद बने ग्रैंड चैंपियन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वेल्डोन फ्यूचर एकेडमी के खिलाड़ी सूर्यांशु प्रसाद को ग्रैंड चैंपियन घोषित किया गया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें पुरस्कार स्वरूप 5,000 रुपये नकद राशि प्रदान की गई।

कराटे से बच्चों में आता है आत्मविश्वास और अनुशासन

JKAWF इंडिया ओडिशा के चीफ इंस्ट्रक्टर सेंसेई अनिल कुमार सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माता-पिता को अपने बच्चों को कराटे प्रशिक्षण के लिए भेजना चाहिए। कराटे केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत कर देश और राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

बड़ाजामदा की वेल्डोन फ्यूचर एकेडमी ने जीती ऑल ओडिशा JKA कराटे चैंपियनशिप की ओवरऑल ट्रॉफी

नेशनल और वर्ल्ड चैंपियन बनाने का लक्ष्य

वेल्डोन फ्यूचर एकेडमी के प्रिंसिपल मुकेश सिन्हा ने स्कूल के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें नेशनल चैंपियन और वर्ल्ड चैंपियन बनाने के लक्ष्य के साथ स्कूल प्रबंधन लगातार काम करेगा।
ऑल ओडिशा स्तर की इस प्रतियोगिता में वेल्डोन फ्यूचर एकेडमी के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और ओवरऑल ट्रॉफी जीतने से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों तथा पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment