भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए गुवा निवासी अनुज बढ़ाइक की मौत, परिवार में पसरा मातम

On: August 24, 2026 2:29 PM
Follow Us:
रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए गुवा निवासी अनुज बढ़ाइक की मौत, परिवार में पसरा मातम
---Advertisement---

गुवा संवाददाता।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित जाटा हाटिंग निवासी 40 वर्षीय अनुज बढ़ाइक की हैदराबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। 23 अगस्त 2026 को उनकी मौत की खबर मिलते ही गुवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार, अनुज बढ़ाइक परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और बेहतर जीवन-यापन की उम्मीद में रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए थे। वह पिछले करीब एक वर्ष से हैदराबाद के मदीनागोड्डा स्थित केसर होम में ठेका मजदूर के रूप में काम कर रहे थे।


करीब तीन महीने पहले अनुज बढ़ाइक गुवा स्थित अपने घर लौटे थे। इसके बाद वह अपनी पत्नी और दो बच्चों को भी साथ लेकर दोबारा हैदराबाद चले गए। उनका उद्देश्य मेहनत-मजदूरी कर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और पत्नी व बच्चों का भविष्य बेहतर बनाना था।
बताया जाता है कि हैदराबाद में रहने के दौरान अनुज की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनका लीवर गंभीर रूप से खराब हो चुका था। लीवर संबंधी बीमारी के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। तमाम इलाज के प्रयासों के बावजूद 23 अगस्त को उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

रोजगार की तलाश में हैदराबाद गए गुवा निवासी अनुज बढ़ाइक की मौत, परिवार में पसरा मातम

मौत की खबर से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अनुज बढ़ाइक की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लिए रोजी-रोटी और बेहतर भविष्य की तलाश में घर से दूर गए अनुज की अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

जाटा हाटिंग में शोक का माहौल

अनुज बढ़ाइक के निधन की खबर गुवा के जाटा हाटिंग क्षेत्र में पहुंचते ही शोक का माहौल छा गया। स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment