रिपोर्ट : शैलेश सिंह
चाईबासा। जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, जगन्नाथपुर विधायक-सह-उप मुख्य सचेतक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक सोनाराम सिंकु के स्वागत-अभिनंदन समारोह में बुधवार को कांग्रेसजनों का जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। कांग्रेस भवन, चाईबासा में आयोजित समारोह में जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत में पूरा चाईबासा कांग्रेस के झंडे, बैनर और स्वागत पोस्टरों से पटा नजर आया।

पोस्ट ऑफिस चौक से निकला भव्य स्वागत जुलूस
कार्यक्रम की शुरुआत पोस्ट ऑफिस चौक से पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच निकले भव्य स्वागत जुलूस से हुई। जुलूस में कांग्रेसजनों ने सोनाराम सिंकु का गर्मजोशी से स्वागत किया। जुलूस शहीद राम भगवान केरकेट्टा की आदमकद प्रतिमा के समक्ष पहुंचा, जहां माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद जुलूस मुख्य मार्ग होते हुए स्टेट बैंक, सदर थाना चौक एवं शहीद पार्क चौक पहुंचा। यहां वीर शहीदों को नमन करते हुए शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया।

कांग्रेस भवन में हुआ भव्य अभिनंदन
जुलूस के कांग्रेस भवन पहुंचने के बाद स्वागत-अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड ने किया।
कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु को पुष्पगुच्छ, फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस भवन परिसर नारों और जयघोष से गूंज उठा।

कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन मजबूती पर जोर
सोनाराम सिंकु ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व तथा जिले के सभी कांग्रेसजनों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। कार्यकर्ताओं का सम्मान, संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों की लड़ाई उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

गांव से बूथ तक संगठन मजबूत करने का संकल्प
प्रदेश महासचिव संगठन एवं प्रशिक्षण सुनीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और जनअधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने वाली विचारधारा है। पश्चिमी सिंहभूम में संगठन को और मजबूत करते हुए आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
कांग्रेस जिला प्रभारी-सह-प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सोनकर ने विश्वास जताया कि सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने गांव से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

कई वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित
समारोह को पूर्व विधायक देवेंद्र नाथ चाम्पिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव मायाधर बेहरा, राम सिंह सावैयां, संयुक्त सचिव नितिमा बारी, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बर राय चौधरी, वरीय कांग्रेसी राजेश शुक्ला, कैरा बिरुवा, अनुप्रिया सोय, मासूम रजा, रितेश तामसोय, प्रमुख बुधराम पूर्ति, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, ललित दोराईबुरु, सीताराम गोप एवं सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा ने भी संबोधित किया।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद
कांग्रेसजनों ने सोनाराम सिंकु को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नज़र हुसैन, जय प्रकाश महतो, सैमसन सुंडी, पूरेन्द्र हेम्ब्रम, रंजीत यादव, इम्तियाज खान, कविश रजा, अशरफुल होदा, सूरज तामसोय, हसलुद्दीन खान, सूरज मुखी, मो. इमरान अहमद, अशोक बारिक, पुरुषोत्तम दास पान, नूतन बिरुवा, हरि राव, राखी सलूजा, राधा मोहन बनर्जी, सनातन बिरुवा, राजेश चौरसिया, अमित मुखी, इरशाद अहमद, मिली बिरुवा, शरण पान, घनश्याम गागराई, मो. फिरोज अहमद, पटना ईचागुटू, मोहन सिंह हेम्ब्रम, महेश प्रसाद साहू, सोमा पूर्ति, विजय सिंह तुबिद, प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, शैलेश गोप, सुखलाल हेम्ब्रम, चंद्र भूषण बिरुवा, जय प्रकाश लागुरी, संजय हेम्ब्रम, सिकुर गोप, राहुल पूर्ति, जदोराय मुंडरी, सोनाराम कोडाह, सकारी दोंगो, विजय भेंगरा एवं कार्यालय सचिव सुशील दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

समारोह में उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने कांग्रेस की संगठनात्मक एकजुटता और जमीनी सक्रियता का प्रदर्शन किया।













