भ्रष्टाचार नक्सल खदान
अपराध राजनीति खेल समस्या स्वास्थ्य कार्यक्रम शिक्षा दुर्घटना सांस्कृतिक मनोरंजन मौसम कृषि ज्योतिष काम

करमपदा में देर रात तक चली SIR सुनवाई, नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दावों और दस्तावेजों का हुआ सत्यापन

On: August 26, 2026 8:36 PM
Follow Us:
करमपदा में देर रात तक चली SIR सुनवाई, नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दावों और दस्तावेजों का हुआ सत्यापन
---Advertisement---

रिपोर्ट : शैलेश सिंह

मेघाहातुबुरु। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत मेघाहातुबुरु उत्तरी पंचायत क्षेत्र में बुधवार को देर रात तक नोटिस एवं सुनवाई का दौर चलता रहा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमपदा के बूथ संख्या 51 एवं 52 तथा पंचायत भवन में बूथ संख्या 53, 54, 55, 56 एवं 57 के नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई की गई।

सुनवाई कार्यक्रम का नेतृत्व बीडीओ पप्पू रजक ने किया। इस दौरान मुखिया लिपि मुंडा, वार्ड सदस्य, बीएलओ, मुंडा, बुद्धिजीवी एवं अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दावों और उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन किया गया।

‘नो-मैपिंग’ वाले मतदाताओं को जारी हुआ है नोटिस

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची की मैपिंग प्रक्रिया में ‘नो-मैपिंग’ श्रेणी में पाए गए मतदाताओं अथवा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में किसी प्रकार की विसंगति पाए जाने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है।

सुनवाई का मुख्य उद्देश्य पात्र मतदाताओं को अपना पक्ष रखने का अवसर देना तथा उनके दावों और दस्तावेजों का नियमानुसार सत्यापन कर मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं पारदर्शी बनाना है।

12 मान्य दस्तावेजों में से किसी एक से पात्रता का अवसर

नोटिस प्राप्त मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचित 12 मान्य दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के माध्यम से अपनी पात्रता प्रमाणित करने का अवसर दिया जा रहा है। प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच और आवश्यक सत्यापन के बाद पात्र मतदाताओं के नाम एवं विवरण को नियमानुसार मतदाता सूची में सुरक्षित एवं अद्यतन रखने की कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों ने देर रात तक सुनी मतदाताओं की बातें

करमपदा में आयोजित सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में नोटिस प्राप्त मतदाता अपने दस्तावेजों के साथ पहुंचे। अधिकारियों और बीएलओ द्वारा एक-एक मतदाता के दावे एवं दस्तावेजों की जांच की गई। प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुरूप पूरा करने के लिए अधिकारी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे।

यह सुनवाई निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर पर संचालित की जा रही है। संबंधित अधिकारियों द्वारा मतदाताओं के प्रस्तुत दावों एवं दस्तावेजों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षण किया जा रहा है।

करमपदा में देर रात तक चली SIR सुनवाई, नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दावों और दस्तावेजों का हुआ सत्यापन

पात्र मतदाताओं का नाम सुरक्षित रखने पर जोर

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से नोटिस प्राप्त सभी मतदाताओं से निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की अपील की गई है। प्रशासन का उद्देश्य विशेष पुनरीक्षण के माध्यम से मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी, त्रुटिरहित और विश्वसनीय बनाना है, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का मताधिकार प्रभावित न हो और योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहें।

SINGHBHUMHALCHAL NEWS

सिंहभूम हलचल न्यूज़ एक स्थानीय समाचार मंच है, जो पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड से सटीक और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। यह राजनीति, अपराध, मौसम, संस्कृति और सामुदायिक मुद्दों को हिंदी में कवर करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment